फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Forest department will install cage to catch wolves

Gonda News: भेड़िये पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा वन विभाग

Thu, 29 Aug 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Forest department will install cage to catch wolves
गोंडा। विश्नोहरपुर क्षेत्र में भेड़ियों की दहशत से लोग पशुओं का चारा लाने के लिए भी खेत जाने से डर रहे हैं। वहीं, सप्ताह भर से अधिक समय बीतने पर भी वन विभाग की टीम सिर्फ निगरानी का दावा कर रही है। टीम भेड़िये को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। वन विभाग अब भेड़िये पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


विश्नोहरपुर में अपनी पीड़ा बताते हुए नाजिया सूफी ने बताया कि 10 दिन पहले वह दो बकरियों को चराने सेमरा घाट के पास गई थीं। तभी गन्ने के खेत से निकला भेड़िया आंखों के सामने ही उनकी बकरी उठा ले गया। नसीमा बानो ने बताया कि छह दिन पहले उनका बकरा भेड़िया उठा ले गया। मंगलवार को बकरी चराने गई जरीना की बकरी के बच्चे को भेड़िये ने उनके सामने ही मार डाला। चौखड़िया में परवेश व बशीर की बकरियां भी एक सप्ताह पहले भेड़िया उठा ले गया था। मुहर्रम अली ने बताया कि बुधवार रात उन्होंने घर के बाहर भेड़िये को देखा। वन दरोगा अरुण तिवारी ने दोनों गांवों में लोगों से जानकारी ली। बताया कि भेड़िये को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed