{"_id":"674b5130a8aeef0e7c08d295","slug":"force-deployed-in-bhatpurwa-after-dispute-case-against-six-named-and-five-unidentified-gonda-news-c-100-1-gon1003-128220-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विवाद के बाद भटपुरवा में फोर्स तैनात, छह नामजद व पांच अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विवाद के बाद भटपुरवा में फोर्स तैनात, छह नामजद व पांच अज्ञात पर केस
Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। तरबगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा में शुक्रवार को रास्ते को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। शनिवार को एसडीएम, एएसपी और सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
तरबगंज के भटपुरवा में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदायों में मारपीट हो गई थी। पीड़ित राम भारत ने गांव के ही ताज मोहम्मद, झब्बार, मोहर्रम अली, जवाद, तिल्ली, साहेब अली व पांच अज्ञात के खिलाफ थाना तरबगंज में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहर्रम अली को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शनिवार को एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय और सीओ विनय कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर शांति की अपील की।
एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की गई। वहीं, जल्द ही रास्ते का विवाद हल कराया जाएगा। इस दौरान शांति-व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।