फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Football competition started, Varanasi and Siliguri team in next round

गोंडा: फुटबाॅल प्रतियोगिता का हुआ आगाज, वाराणसी व सिलीगुड़ी की टीम अगले दौर में

Thu, 09 Feb 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Football competition started, Varanasi and Siliguri team in next round
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर विमला विक्रम महाविद्यालय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अपने-अपने मैच जीतकर वाराणसी व सिलीगुड़ी की टीम अगले दौर में प्रवेेश कर गई। वाराणसी के खिलाड़ी हिमांशु व सिलीगुड़ी के खिलाड़ी युवराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी और आयोजक पूर्व वन निगम चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने किया। उद्घाटन मैच वाराणसी और धनबाद की टीमों के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में 24वें मिनट पर वाराणसी के हिमांशु ने मैदानी गोल कर टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। 29वें मिनट में धनबाद के कप्तान अजीत को पेनाल्टी स्ट्रोक का अवसर मिला, जिसे गोल में तब्दील कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच की समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट में वाराणसी की टीम ने 4 गोल किए, जबकि धनबाद की टीम मात्र 3 गोल ही कर सकी। वाराणसी की टीम ने 4 -3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


दूसरा मैच सिलीगुड़ी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। सिलीगुड़ी की टीम आजमगढ़ को 2-1 गोल से हराकर अगले दौर में पहुंच गई। इस अवसर पर केसरी शुक्ल, रूपचंद गुप्ता, जुल्फिकार, नदीम वशी, शाहिद, अजय सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed