फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Follow traffic rules and inspire others to do the same

Gonda News: ट्रैफिक नियमों का करें पालन, दूसरों को भी करें प्रेरित

Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules and inspire others to do the same
गोंडा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को दर्जीकुआं तिराहे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। सीओ यातायात विनय कुमार सिंह व यातायात प्रभारी जगदंबा गुप्ता ने लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम व ट्रकों की जांच की गई तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और हादसों में कमी लाई जा सके। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप एवं लाइट अनिवार्य रूप से लगाने, ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई। सीओ ने कहा कि सभी लोग स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed