{"_id":"693710e9d5c9bb1e07044144","slug":"fog-slows-down-trains-and-buses-delays-gonda-news-c-100-1-slko1028-148468-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोहरे से थमी रफ्तार, देरी से पहुंचीं ट्रेन व बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोहरे से थमी रफ्तार, देरी से पहुंचीं ट्रेन व बसें
Mon, 08 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सुबह इस तरह छाया रहा कोहरा। - संवाद
गोंडा। ठंड से जनजीवन बेहाल है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में ट्रेनें लेट होने के साथ ही रोडवेज बसें भी देरी से पहुंचीं। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई।
पोर्टरगंज निवासी राधेश्याम सोमवार सुबह आठ बजे बलरामपुर जाने के लिए रोडवेज बस से निकले। बताया कि आम दिनों में वह एक घंटे में बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर पहुंच जाते थे, लेकिन कोहरे के कारण आज साढ़े नौ बजे पहुंच पाए। साढ़े नौ बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं दे सकी। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोहरे के कारण सोमवार सुबह वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालकों को हेड लाइट जलाकर चलने के लिए विवश होना पड़ा। कोहरा इतना अधिक था कि सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। गोरखपुर अमृतसर एक्सप्रेस सोमवार को दो घंटे 50 मिनट देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट व कामाख्या वैष्णो देवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
रोडवेज के एआरएम कपिलदेव ने बताया कि रात में कोहरे की वजह से लखनऊ से आने वाली बसें देरी से पहुंचीं। जो बस लखनऊ से तीन-साढ़े तीन घंटे में गोंडा पहुंचती है वह चार और साढ़े चार घंटे में पहुंच रही है। बीते दो दिनों की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा जरूर हुआ, लेकिन सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। सोमवार सुबह छाए कोहरे के बाद दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही।
माधोपुर संवाद के अनुसार मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम रही। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया है।
गेहूं को फायदा, सब्जियों को नुकसान
रविवार देर रात से ही कोहरा छाने लगा, जो सोमवार सुबह तक काफी घना हो गया। ठंड भी बढ़ गई। पथवलिया के किसान दूधनाथ ने कहा कि कोहरे से जहां गेहूं की फसल को फायदा होगा, तो वहीं चना, मसूर, मटर, सरसों सहित बागवानी फसलों को नुकसान हो सकता है। ठंड व कोहरे के कारण चना, मसूर व मटर की फसल में रोग लग सकता है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि कोहरा छाया रहता है तो सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।
ठंड में बरतें सावधानी
मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश पांडेय का कहना है कि बच्चों व बुजुर्गों को ठंड में सावधानी बरतनी चाहिए। हमेशा ऊनी कपड़े पहनें। सुबह-शाम टहलने में भी एहतियात बरतें। ठंडी खाद्य सामग्रियों का सेवन बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।