फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Initiative for employment generation in 1,119 Gram Panchayats

Gonda News: 1119 ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन की पहल

Mon, 12 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Initiative for employment generation in 1,119 Gram Panchayats
भुलभुलिया गांव में कार्य की शुरुआत कराते विधायक बावन सिंह और नरायनपुर माफी गांव में कार्य का नि
गोंडा। जिले में सोमवार को विशेष रोजगार सृजन दिवस पर 1192 में से 1119 ग्राम पंचायतों में 45,421 श्रमिकों के लिए मस्टर रोल जारी किए गए। हालांकि, शाम पांच बजे तक करीब पांच हजार श्रमिकों की ही हाजिरी दर्ज हो सकी। ऐसे में वास्तव में कितने श्रमिकों को काम मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया।
विज्ञापन


शासन ने जिले को 83,446 मानव दिवस रोजगार का लक्ष्य दिया था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इसे बढ़ाकर 1.01 लाख मानव दिवस कर दिया। अधिकारियों ने हाजिरी दर्ज नहीं होने की वजह एनएमएमएस पोर्टल में तकनीकी दिक्कत बताई।
विज्ञापन

कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने हलधरमऊ की भुलभुलिया ग्राम पंचायत में श्रमिकों को सम्मानित किया। रुपईडीह के नरायनपुर माफी में पक्की सड़क से नाले तक मिट्टी पटाई कराई गई। यहां 92 श्रमिकों को काम मिलने की जानकारी दी गई। संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ मोनिका पाठक, एपीओ केपी सिंह और तकनीकी सहायक राममिलन व अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीगंज संवाद के अनुसार, झंझरी की 92 ग्राम पंचायतों में 3,482 जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। डीसी वीबी-जी राम जी जनार्दन प्रसाद यादव और एपीओ पूनम शुक्ला ने फिरोजपुर गांव का निरीक्षण किया। ग्राम प्रशासक सोनू शुक्ल ने बताया कि रथवलिया से कब्रिस्तान तक चकमार्ग की पटाई शुरू कराई गई है।

जलभराव से प्रभावित हुए काम
परसपुर के बीडीओ रामलगन वर्मा ने बताया कि ब्लॉक में 1785 मस्टर रोल जारी किए गए हैं। कुछ स्थानों पर जलभराव से काम प्रभावित हुआ। सचिवों और रोजगार सेवकों को श्रमिकों की मांग के अनुसार काम देने के निर्देश दिए गए हैं।


श्रम एवं रोजगार उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी दिक्कत के कारण हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही थी। अधिकारियों ने कार्यस्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है।

भुलभुलिया गांव में कार्य की शुरुआत कराते विधायक बावन सिंह और नरायनपुर माफी गांव में कार्य का नि

भुलभुलिया गांव में कार्य की शुरुआत कराते विधायक बावन सिंह और नरायनपुर माफी गांव में कार्य का नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed