{"_id":"6accdc82430d1852aa07050b","slug":"gonda-four-children-drowned-while-bathing-in-the-tedhi-river-three-were-rescued-while-one-died-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: टेढ़ी नदी में नहाते समय डूबे चार बच्चे, तीन बचाए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: टेढ़ी नदी में नहाते समय डूबे चार बच्चे, तीन बचाए, एक की मौत
Mon, 12 Oct 2026 06:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
गोंडा जिले में टेढ़ी नदी में नहाते समय चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए। तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
चार बच्चे नदी में डूबे।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के बालपुर के धानी गांव के पास सोमवार को टेढ़ी नदी में नहाते समय चार बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के तीन युवकों ने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
उन्होंने साहस दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन 11 वर्षीय शहजाद जलकुंभी में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
धानी गांव निवासी पीर अली के मुताबिक, उनका 11 वर्षीय नाती शहजाद पिपरा चंदवतपुर का निवासी था। सोमवार को वह अपने साथी असलम, आसिफ और अजमेन के साथ टेढ़ी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्नू, इबरार और लल्लू नदी में कूद पड़े। तीनों युवकों ने असलम, आसिफ और अजमेन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शहजाद जलकुंभी में उलझ गया। उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
सीओ आनंद राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।