फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Floodwaters have receded, but damaged roads have added to the difficulties

Gonda News: बाढ़ का पानी घटा, मगर खराब रास्तों से भी बढ़ी दुश्वारी

Tue, 06 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters have receded, but damaged roads have added to the difficulties
गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद
विश्नोहरपुर। सरयू का जलस्तर घटने से बाढ़ का खतरा कम हुआ है लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। जैतपुर से माझाराठ जाने वाली सड़क आधा दर्जन स्थानों पर कट चुकी है। कई जगह पानी और कीचड़ के बीच से होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा का आवागमन तक प्रभावित है।
विज्ञापन

जैतपुर-तुलसीपुर माझा के बीच सड़क कटने से घुटने तक पानी भरा है। ग्रामीण खेमराज और धर्मवीर ने बताया कि करीब 20 दिन से रास्ते पर पानी है। मंगलवार सुबह बाजार से सामान लेकर लौट रहे तुलसीपुर निवासी रिंकू निषाद बाइक समेत पानी में गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, तीन गांवों के सैकड़ों बच्चे रास्ते की खराब हालत के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जो बच्चे जाते हैं, उन्हें पानी पार करने से पहले जूते-पैंट उतारनी पड़ती है। दूसरी ओर, जैतपुर के कई मजरों में अब भी कमर तक पानी भरा है। माझाराठ के रामरंग पुरवा, शीतल प्रसाद पुरवा, पुरुषोत्तम पुरवा और आल्हा पुरवा का कच्चा रास्ता कीचड़ में बदल गया है। बेचऊ पुरवा में आठ घरों के लिए जाने वाले रास्ते पर भी कमर तक पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के साथ खेतों में कटान भी जारी है। ग्रामीणों के अनुसार राम अचल का 10, रामबरन का 35, बालकराम का 10, राजू का 30, धर्मवीर का 25 और मुन्ना का 26 बीघा गन्ना कटान की चपेट में आ चुका है। ग्रामीण दीनानाथ ने करीब एक हजार बीघा खेत कटने का दावा किया है।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। जिन गांवों में अभी भी पानी भरा है, वहां प्रशासन की टीमें काम कर रही हैं। कटान प्रभावित इलाकों पर भी हमारी नजर है। एसडीएम व तहसीलदार नियमित निगरानी के साथ ही पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

लकड़ी का पुल बना सहारा
जैतपुर में रास्ता बंद होने पर बलराम यादव ने परिवार के साथ मिलकर घर तक पहुंचने के लिए करीब 40 मीटर लंबा लकड़ी का पुल बना लिया। सूरज के अनुसार छह लोगों ने 15 दिन में पुल तैयार किया। इसके ऊपर से बाइक भी निकल जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से गांव की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं मिला है।

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed