फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   flood in saryu river

सरयू का जलस्तर बढ़ा, पलायन शुरू

Tue, 07 Jul 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
flood in saryu river
गोंडा में करनैलगंज के नकहरा गांव के समीप सरयू नदी में पानी बढ़ने पर निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिक? - फोटो : GONDA
करनैलगंज। सरयू नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बांध के किनारे बसे गांवों में लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ फीट ऊपर पहुंच गया है। नदी का पानी नदी के बाहर आकर गांव की ओर रुख कर चुका है। जिससे बांध और नदी के बीच बसे गांव के लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुये तहसीलदार प्रशासन ने उससे निपटने की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को दोपहर बाद तहसीलदार बृजमोहन, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश सिंह बाढ़ क्षेत्र के ग्राम नकहरा पहुंचे। अफसरों ने गांव के नाव स्वामी व नाविकों को बुलाकर नाव को तैयार रखने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ का पानी नदी से बाहर आने पर किसी भी समय आप लोगों को मय नाव बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

लेखपाल तेजबहादुर व सुजीत कुमार भारती को क्षेत्र की लगातार निगरानी करते हुये मौके की स्थिति से अवगत कराते रहने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि अभी बाढ़ का पानी नदी से बाहर अधिक नहीं आया है। फिर भी बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है। क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद की जायेगी, किसी तरह की कोई परेशानी नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार बृजमोहन ने बताया कि बाढ़ की समस्या से निपटने के लिये 11 बाढ़ चौकी बनाई गई है। जिसमे गौरासिंहपुर, पाल्हापुर, शाहपुर, चरसडी, भौरीगंज व पसका सहित अन्य चौकियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी चौकियों पर बाढ़ चौकी प्रभारी के साथ लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व सफाई कर्मचारी के साथ अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी क्षेत्र में पहुंचने से पूर्व उससे निपटने की संपूर्ण तैयारी हो जायेगी।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एमके सिंह ने बताया कि नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार की सुबह 8 बजे नदी का जल स्तर 106, 466 था, जो बढ़कर दोपहर 12 बजे 106, 566 हो गया। गिरिजा, शारदा व सरयू बैराज से 2 लाख 31 हजार 507 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज हो रहा था। सरयू नदी खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। उन्होंने बताया इस बार बांध को बाढ़ के पानी से कोई खतरा नहीं है। जहां भी कोई कमी नजर आ रही है, उसकी पूर्ति कराई जा रही है और बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed