फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   five Nepalese smuggler arrested with 7.5 million hashish

7.5 करोड़ की चरस समेत पांच नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2015 11:03 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से 75 किलोग्राम चरस लेकर कुल्लू मनाली हिमाचल प्रदेश जा रहे पांच नेपाली तस्करों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने  गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों को चरस समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए जरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


9वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेेंट मूर्ति सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल सीमा पर स्थित कोयलाबास एसएसबी चौकी के गश्ती दल को टड़वा गांव के निकट पांच संदिग्ध लोग नेपाल की तरफ से आते हुए दिखे।
विज्ञापन


इन लोगों को एसएसबी टीम ने रोका तो ये लोग भागने लगे। जवानों ने सभी लोगों को दौड़ाकर आनंद मार्ग स्कूल जरवा के पास पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 75 किलोग्राम नेपाली चरस बरामद हुई। तस्करों की पहचान नेपाल के दांग निवासी रमेश सोनार, कृष्णा सोनार, कमल धरती, लाल बहादुर व राम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्होंने यह चरस दांग निवासी विजय के यहां से उठाई थी। चरस को बलरामपुर-लखनऊ-हरिद्वार होते हुए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के निकट मनीचरन गांव में पहुंचानी थी। इन तस्करों को चरस पहुंचाने के लिए प्रति किग्रा तीन हजार रुपये मिलने थे। तस्कर कमल धरती ने बताया कि इससे पूर्व वह इसी रास्ते से 21 किलोग्राम चरस मनीचरन गांव पहुंचा चुका है।


कमांडेंट ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये है। बरामद चरस व तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जरवा कोतवाली पुलिस के     हवाले कर दिया गया है। कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed