{"_id":"5d7e7ce18ebc3e012d67f68f","slug":"five-lakh-eighty-thousand-children-will-be-fed-polio-dose-gonda-news-lko48171357","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख अस्सी हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख अस्सी हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
विज्ञापन
गोंडा। पोलियो के खिलाफ स्वास्थ्य महकमे की चल रही जंग को लेकर रविवार को पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। सीडीओ आशीष कुमार ने मोहल्ला इमामबाड़ा में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान का शुभारंभ करने के बाद सीडीओ ने अपील करते हुए कहा कि हर अभिभावक अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की ड्राप जरूर पिलवाएं जिससे भविष्य में पोलियो वायरस के अटैक का खतरा न रह जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि इस अभियान में पांच साल तक के लगभग पांच लाख अस्सी हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है तथा पल्स पोलियो अभियान 20 सितम्बर तक चलेगा। रविवार को महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एपी मिश्र ने भी अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर नवजात शिशुओं कोे पल्स पोलियो की दवा पिलाई। सीएमओ डॉ. गैरोला ने बताया कि रविवार को जिले भर में बूथ लगाकर पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी गई।
सोमवार से टीमों को घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाने का अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान को लगातार 20 सितम्बर तक चलाया जाएगा। साथ ही सभी बच्चों को दवा पिलाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का अभियान चलाया जा रहा है। पोलियो के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक संक्रामक रोग है जो एक ऐसे वायरस से उत्पन्न होता है, जो गले तथा आंत में रहता है। पोलियोमाइलिटिस एक ग्रीक शब्द पोलियो से आया है जिसका अर्थ है भूरा, माइलियोस का अर्थ है मेरु रज्जु और आइटिस का अर्थ है प्रज्ज्वलन। यह आम तौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्यम से फैलता है। यह नाक और मुंह के स्राव से भी फैलता है। हालांकि यह मुख्यत: एक से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को ही प्रभावित करता है, क्योंकि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं हुई होती है। इस दौरान एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. एपी मिश्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज, डीएमसी यूनीसेफ शेषनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।