फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five km Amar Deep waved in the race

5000 मीटर दौड़ में अमर दीप ने लहराया परचम

Wed, 17 Mar 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Five km Amar Deep waved in the race
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के खेल परिसर में बुधवार को तीसरे दिन भी कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंतिम दिन दौड़, डिस्कस थ्रो सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। पांच किमी. दौड़ में अमर दीप पांडेय ने परचम लहराया और पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के खेल का आयोजन करने वाले शिक्षक डॉ. आरबी सिंह बघेल ने बताया कि तीसरे दिन पांच किमी. दौड़ प्रतियोगिता में अमर दीप प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय, सुशील कुमार तृतीय तथा बृजनाथ चौथे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पुष्पा चौहान प्रथम, वर्तिका सिंह द्वितीय, प्रियंका शुक्ला तीसरे तथा चौथे स्थान पर ममता तिवारी रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में अभय कुमार शुक्ल प्रथम, सौरभ तिवारी दूसरे तथा अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। जैबलिन थ्रो बालिका वर्ग में दीपिका सिंह प्रथम, सृष्टि मौर्या दूसरे तथा खुशबू तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में अभय कुमार शुक्ल, शुभम सिंह व शिवम साहनी ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में प्रिया सिंह, सृष्टि मौर्या व वर्तिका सिंह ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शोभित तिवारी, अमित कुमार तथा शिवम सिंह अव्वल रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में अनुराधा यादव, प्रिया यादव व पुष्पा चौहान, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में विशाल पटेल, सौरभ तिवारी व राहुल कुमार सिंह अव्वल रहे। ऊंची कूद बालिका वर्ग में प्रियंका शुक्ला, ममता तिवारी व प्रिया सिंह ने बाजी मारी।
हैमरथ्रो बालक वर्ग में राहुल सिंह, उदयभान तिवारी व सौरभ तिवारी ने जीत दर्ज की। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अभय कुमार शुक्ला, शिवम सिंह व शिवम साहनी अव्वल रहे। कुर्सी दौड़ में हर्षिता मिश्रा, काजल मिश्रा व दीपिका सिंह ने जीत दर्ज की। रेस चार गुणे 100 बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।

खेल समारोह का समापन एसपी शैलेश कुुमार पांडेय, महाविद्यालय के प्रबंध सचिव उमेश शाह, प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत सहित डॉ. राम मनोहर लोहिया के कुलाधिपति डॉ. अजय प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed