फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five children drowned in the pond, two died

तालाब में नहाने गए पांच बच्चे डूबे, दो की मौत

Wed, 01 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Five children drowned in the pond, two died
गोंडा में करनैलगंज के निंदूरा में तालाब में बच्चों के डूब जाने से मौत होने पर घर पर पहुंचे राजस्व ? - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। तालाब में नहाते समय बुधवार को गांव के तालाब में पांच बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने पांचों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन दो बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। गंभीर तीन बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक बच्चे को इलाज के बाद उसके घर भेज दिया गया जबकि दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम निंदूरा स्थित एक तालाब में नहा रहे पांच बच्चे डूब गए। बच्चों के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने तीन बच्चों को किसी तरह जीवित निकाल लिया। वहीं दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार एवं राजस्व कर्मचारियों सहित थाना कटरा बाजार की फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं मृतक बच्चों के परिवार जनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। डूबने से बचाए गए तीन बच्चों का इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तालाब के बगल में ही खेतों में बच्चों के साथ उनके परिवार के लोग धान बैठा रहे थे। धान बैठाने के बाद बच्चे बगल के ग्राम निंदूरा एवं खिंदूरी ग्राम पंचायत के सीमा पर बड़का तालाब नाम से एक सरोवर है। जिसमें निंदूरा गांव के 5 बच्चे नहाने के लिए चले गए और देखते ही देखते सभी बच्चे डूबने लगे। जिसमें नूरहसन खान (9) पुत्र अनस खान व मोहम्मद अज्जम खान (12) पुत्र तारिक खान निवासी ग्राम निंदुरा की मौत हो गई। उनका शरीर गर्म होने की दशा में दोनों को करनैलगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तालाब से निकाले गए तीन और बच्चों आरान (13) पुत्र सुभान अल्लाह, इमरान (12) पुत्र शाहनवाज, आन मोहम्मद (11) पुत्र अनस खान के पेट में पानी अधिक चला जाने से हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जिले के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इमरान की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। बाकी दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार कटरा बाजार विजय कुमार गुप्ता एवं क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित कटरा बाजार थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मृतक बालकों के परिवारीजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की बात पर उनका पंचनामा भरा गया। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के एमएलसी महफूज खान भी पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वे सभी बच्चों के घरों पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिले और इलाज में उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।

बच्चों के डूबने से परिवारीजनों में मचा कोहराम
निंदूरा गांव में नहाते समय बच्चों के डूबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। नूर हसन व अज्जम के मां बाप ने कहा कि बच्चों को खेत में ही रोका गया था लेकिन वे नहीं माने। गरमी अधिक होने के कारण बच्चे खेत से घर जाने के बजाए तालाब की ओर चले गए। परिजनों में इस घटना से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed