फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   First checked the answer sheets and then paid tribute to the friend.

Gonda News: पहले जांचीं उत्तरपुस्तिकाएं फिर दी साथी को श्रद्धांजलि

Mon, 18 Mar 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
First checked the answer sheets and then paid tribute to the friend.
गोंडा। वाराणसी के शिक्षक की हत्या के बाद गमगीन परीक्षकों ने सोमवार को 65 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के बाद शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। सोमवार सुबह हत्या की सूचना मिलने के बाद शिक्षकों की ओर से मूल्यांकन के बहिष्कार के लिए मैसेज प्रसारित किए गए। शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से आरोपी पुलिस कर्मी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर मूल्यांकन कार्य कराया गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज के अलावा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मूल्यांकन किया गया। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 64,958 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 16 मार्च से मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक कुल 1.28 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाराणसी में शिक्षक की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की गई। आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को आर्थिक मदद के लिए शासन स्तर से अनुरोध किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि सोमवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के बाद फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी के महगांव राजकीय हाईस्कूल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और वाराणसी के करघना के राजकीय हाईस्कूल के सहायक अध्यापक संतोष कुमार के अलावा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश और उपनिरीक्षक नागेंद्र चौहान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के वाहन के साथ मुजफ्फरपुर गए थे। एसडी इंटर कॉलेज के सामने हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने नशे की हालत में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पर फायर झोंक दिया। इलाज के दौरान घायल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को जिले में मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के लिए मैसेज प्रसारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed