फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIRs will be filed against those who sell fertilizers without e-poss machine

बिना पाश मशीन के खाद बेचने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 13 Jan 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
FIRs will be filed against those who sell fertilizers without e-poss machine
गोंडा। उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते 3 महीने में लगभग 860 दुकानों पर छापा मारा गया। गड़बड़ी की आशंका पर जिले भर से कुल 123 दुकानों से सेंपलिंग भी कराई गई है। मिलावट मिलने पर कुल 8 दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है और 2 दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। कृषि उप निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि विभाग का खास जोर है कि दुकानों पर उपलब्ध उर्वरकों का लाभ सीधे किसानों को मिले। इसके लिए लगातार टीमें गठित करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते साल अप्रैल 2019 से अब तक 1532 दुकानों पर छापा मारने की कार्रवाई की गई है। जिसमें 210 जगहों से नमूने लिए गये हैं। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि विभागीय कार्रवाई की वजह से जिले में काफी सुधार भी दिखा है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी बीज एवं उर्वरकों की दुकानों पर अब पाश मशीनों के माध्यम से ही बिक्री की जायेगी। पाश मशीनों के जरिये बिक्री न करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। इसके साथ ही इनका लाइसेंस भी निरस्त होगा।
विज्ञापन

जिले में उर्वरक उपलब्धता की स्थिति
उर्वरक लक्ष्य आपूर्ति
यूरिया 44281 मीट्रिक टन 32511 मीट्रिक टन
डीएपी 14866 मीट्रिक टन 17926 मीट्रिक टन
एनपीके 5780 मीट्रिक टन 4969 मीट्रिक टन
पोटाश 2503 मीटरिक टन 2268 मीट्रिक टन
सुपर फास्फेट 12740 मीट्रिक टन 6050 मीट्रिक टन
नोट- ये आंकड़े अक्तूबर 2019 से मार्च 2020 तक के लक्ष्य के आधार पर हैं
ओवररेटिंग और मिलावट करने वालों पर भी निगाहें
किसानों को सही मूल्य पर ही सही गुणवत्ता के उर्वरक और बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। किसी भी दुकान पर यदि उर्वरक और बीजों के दामों में ओवररेटिंग मिली या फिर मिलावट मिली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही दुुकान का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जायेगा। -जेपी यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed