फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Firecrackers became expensive, hope of good business after two years

महंगे हुए पटाखे, दो साल बाद अच्छे कारोबार की आस

Mon, 17 Oct 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers became expensive, hope of good business after two years
गोंडा। दीपावली पर शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में पटाखा बाजार सजाया जाएगा। बाजार में 12 स्टार समेत मॉकटेल, क्रेकर समेत कई नए पटाखे इस बार बच्चों को आकर्षित करेंगे। दीपावली पर 12 स्टार के धमाके गूंजेंगे। जबकि मॉकटेल आसमान में सतरंगी छटा बिखेरेगा। हालांकि इस बार पटाखे पिछली बार दीपावली की तुलना में 50 फीसदी महंगे मिलेंगे। जिससे कारोबारियों को तो 40 फीसदी मुनाफा होगा। मगर पटाखा खरीदने वाले लोगों की जेब ढीली होगी।
विज्ञापन

खुशियों के पर्व दीपावली पर पटाखा कारोबारी बच्चों के लिए पैराशूट व पॉपपॉप लाए हैं। बच्चों की पहली पसंद पॉपपॉप है तो पैराशूट उड़ाकर भी बच्चे खुश होंगे। पैराशूट में नीचे एक राउंड स्टैंड पर लगी मोमबत्ती जलाते ही पैराशूट आसमान की ओर रन करता है। माचिस बनाने वाले बारूद से पॉपपॉप तैयार किया गया है। इसके जमीन पर फेंकते ही तेज आवाज होती है। यही कारण है कि बच्चे पॉपपॉप पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस बार 87 दुकानदारों को पटाखा बिक्री के लिए सुरक्षा के मानकों की शर्तों के साथ अस्थायी लाइसेंस दिया है। इनमें नगर कोतवाली क्षेत्र के 78 व देहात कोतवाली क्षेत्र के नौ कारोबारी शामिल हैं। धनतेरस से दीपावली की देर रात तक कारोबारी पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। इसके बाद शेष बचे पटाखों को नष्ट करना पड़ेगा। प्रशासन ने पटाखा बाजार में अग्निशमन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही फायर टेंडर के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुतली बम को पहले से प्रतिबंधित किया जा चुका है। दीपावली पर पटाखा बेचने वालों पर पुलिस व अग्निशमन विभा की नजर रहेगी। दीपावली पर चोरी छिपे पटाखा व्यापारी सुतली बम भी बेचते हैं। जिसके दगाने से हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रतिबंधित सुतली बम बेचने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
शहर के ठठेरी बाजार के रहने वाले पटाखा व्यापारी अजय सिंह बताते हैं कि प्रशासन पटाखा की बिक्री के लिए सिर्फ तीन दिन का ही अस्थायी लाइसेंस जारी करता है। तीन दिन में सभी पटाखों की बिक्री नहीं हो पाती। शेष पटाखों को बाद में नष्ट करना पड़ता है। इससे नुकसान होता है। शहर के दयानगर के रहने वाले सुधीर कुुमार का कहना है कि वह हर बार पटाखों की दुकान लगाते हैं। मगर इस बार पटाखों की कीमतों में 50 फीसदी उछाल आ गया है। इससे बिक्री तो अच्छी होने की उम्मीद है, मुनाफा भी बेहतर होगा। लेकिन अगर पटाखे बचेंगे तो भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
चौक बाजार के रहने वाले पंकज गुप्ता बताते हैं कि इस बार कारोबार में काफी पैसा लगाया है। पटाखे भी नए-नए लाए हैं। अगर बाजार ने रफ्तार पकड़ी तो 40 फीसदी तक मुनाफा होने की उम्मीद है। शहर के दयानंद नगर के ही रहने वाले गनेश गुप्ता का कहना है कि पटाखा बिक्री के लिए जो तीन दिन का अस्थायी लाइसेंस मिला है। इसे एक दिन बढ़ाने की प्रशासन से मांग करेंगे।

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि दीपावली पर शहर के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में पटाखा बाजार लगाई जाएगी। वहां दुकानदारों को सुरक्षा के मद्देनजर मानकों को ध्यान रखने को कहा गया है। पटाखा बाजार में अग्निशमन कर्मचारियों के साथ ही दो फायर टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed