{"_id":"629f923e3ab0cf56ea476f61","slug":"fire-transformer-electeic-gonda-news-lko634170392","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जला ट्रांसफॉर्मर, दो हजार आबादी की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धूकर जला ट्रांसफॉर्मर, दो हजार आबादी की बत्ती गुल
विज्ञापन
फोटो-2-गोंडा में कर्नलगंज के लकड़ी मंडी के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। करनैलगंज नगर में लकड़ी मंडी के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण अफरातफरी मच गई। लपटों की चपेट में आकर खाली रखीं ढ़ाबली भी जल गईं। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
करनैलगंज के माल गोदाम रोड पर नगर पालिका के पास खंभे पर ट्रांसफार्मर रखा है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास रखीं ढ़ाबली भी जलने लगीं। फायर ब्रिगेड व नगर परिषद की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने से नगर की आधी आबादी में बिजली गुल हो गई है। एक्सईएन प्रसून त्यागी ने बताया कि शीघ्र ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
वहीं प्राथमिक विद्यालय मोतीगंज के ठीक सामने रखे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार पहुंचे। पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई। कस्बावासी सुनील शुक्ला, विकास, प्रमोद सोनी, डॉ. बबलू आदि लोगों ने बताया कि आए दिन, ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जलने लगता है।
विज्ञापन
अलग से बिछाएं बिजली की लाइन
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के मोहल्ला सदर बाजार निवासी एके गोस्वामी, मीरा सिंह, लल्ली देवी, रीना सिंह, देवेंद्र सिंह, सागर लाल आदि ने उपखंड अधिकारी को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा कि नगर पालिका परिषद नाले का निर्माण करा रहा है। जिसमें एक प्राइवेट कंपनी द्वारा टॉवर का तार डाला जा रहा है। जिसमें 11 हजार वोल्टेज की लाइन प्रवाहित होती है। उक्त तार से कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मोहल्लावासियों ने टॉवर का तार अलग से बिछाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।