फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire in Warehouse, lighting accessories

गोदाम में लगी आग, सामान जला

Thu, 10 Dec 2015 11:40 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा में गुरुवार को गोदाम में लगी आग से वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फायर विभाग का हेल्पलाइन नंबर फोन करने के बाद नहीं उठा। पीड़ितों ने नगर कोतवाली में सूचना दी।
विज्ञापन


नगर कोतवाल की सूचना पर घटना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे। क्षति का आंकलन करने के लिए पीड़ितों ने हल्का को भी सूचना दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा निवासी छट्ठीलाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से उनके गोदाम में आग लग गई।

 देखते  ही देखते गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में थोक मात्रा में उनका और उनके भाई गिरधारीलाल का भी संयुक्त रूप से सामान रखा  था।
विज्ञापन


गोदाम में कई बोरा चावल, आटा, चीनी, झाड़ू कड़वा तेल सहित किराने से  संबंधित सभी सामान आग की भेंट चढ़ गए। गोदाम में दोनों भाइयों का करीब 15 लाख रुपये का सामान रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए फायर विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कई बार फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

थक-हारकर नगर कोतवाली में मदद के लिए सूचना दी गई। नगर कोतवाल मधुर मिश्रा ने फायर विभाग को सूचना दी। घटना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर दमकल पहुंचे तब तक आग बुझ चुकी थी।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष इशरत जमाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल लिया। अध्यक्ष के निर्देश पर सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता मलबा उठवाने के  लिए मौके पर पहुंच गए। गोदाम से जला हुआ मलबा नगर पालिका के कर्मियों ने  उठाया।


दोनों भाइयों ने घटना में हुई क्षति का आंकलन करने के लिए हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार को सूचना दी है। हल्का लेखपाल ने बताया कि सूचना मिली है। क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed