{"_id":"609a9c348ebc3e4b3a56da97","slug":"fire-in-ac-coach-of-rapti-sagar-gonda-news-lko5777048107","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्तीसागर ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, कड़ी मसक्कत के बाद बुझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्तीसागर ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, कड़ी मसक्कत के बाद बुझाया
विज्ञापन
गोंडा। राप्ती सागर एक्सप्रेस के एसी कोच में मंगलवार को दोपहर बाद तकनीकी खराबी के कारण कोच के नीचे पहिये में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही यात्री जान बचाकर कोच से नीचे उतरने लगे।
कुछ देर बाद ट्रेन के गार्ड व चालक एसी कोच के पास पहुंच कर अग्नि शमन यंत्र की सहायता से हार्ड एक्सल में लगी आग को बुझाया। मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच गुनौरा गांव के पास ट्रेन लगभग आधे घंटे से ऊपर तक खड़ी रही। काफी प्रयास के बाद आग बुझने तथा वैक्यूम रिलीज होने के बाद ट्रेन को मनकापुर के लिए रवाना किया गया।
इस संबंध में मनकापुर रेलवे स्टेशन के एस एस प्रभाकर पांडेय से पूछने पर उन्होंने कहा कि चेन पुलिंग हुई थी इसलिए ट्रेन रुकी थी। जब फोटो भेजकर उन्हें दिखाया गया तो कहे हमारे यहां का प्रकरण नहीं है।
विज्ञापन
झिलाही एसएस से बात करिए। झिलाही स्टेशन मास्टर मोबाइल नंबर 9555379869 पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन बार बार घंटी बजने के बाद भी फोन नहीं उठा। वहीं आरपीएफ मनकापुर के प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन काफी देर तक खड़ी होने की सूचना मिली थी। बाकी जानकारी स्टेशन मास्टर ही दे सकते हैं।