फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire gonda crime

Gonda News: चार किलो अफीम जब्त, चालक गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire gonda crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुपईडीह (गोंडा)। नारकोटिक्स की टीम ने बुधवार की देर रात आर्यनगर चौराहे के पास ट्रेलर की तलाशी के दौरान चार किलो अफीम पकड़ी है। जिसकी कीमत बाजार में दस लाख रुपये बताई गई है। ट्रेलर चालक झारखंड से अफीम ट्रेलर के केबिन में छिपाकर पंजाब ले जाने के लिए लाया था। मगर नारकोटिक्स की टीम ने उसे दबोच लिया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष लोक अभियोजक कृष्णकुमार द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए चालक के खिलाफ टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। उसे टीम ने न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-षष्टम राजबहादुर रामदेव यादव की अदालत ने ट्रक सीज करते हुए मुल्जिम को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के आसूचना अधिकारी (उपनिरीक्षक) मनोज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक ट्रेलर चालक ने कोयला लोड किया था। चालक ने झारखंड से चार किलो अफीम खरीदी है। जिसे ट्रेलर के केबिन में छिपा रखा है। बहराइच में कोयला उतारने के बाद अफीम पंजाब ले जाकर बेचेगा। सूचना पर उनकी टीम ट्रेलर का पीछा करते हुए पहुंची और कौड़िया थाने के कस्बा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार पांडेय, ऋषिकेश यादव, दीपक कुमार, अखिलेश कुमार के साथ रात तकरीबन 12 बजे आर्यनगर चौराहा पर बैरीकेटिंग करा दी गई। कुछ देर बाद तीन ट्रेलर आते दिखाई पड़े। तीनों को रोककर तलाशी ली गई तो बीच वाले ट्रेलर की केबिन में एक थैला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना अधिकारी के मुताबिक ट्रेलर चालक ने पूछताछ में अपना नाम सुरजीत सिंह निवासी ग्राम थाटा घरयाला थाना पट्टी जिला तरनतारा पंजाब बताया। बताया कि झारखंड से उसने अफीम खरीदी थी। इससे पहले भी कई बार इसी तरह से अफीम छिपाकर पंजाब ले जा चुका है। बताया कि पकडे़ गए सुरजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नारकोटिक्स की टीम में अधिसूचना अधिकारी मनोज के साथ ही रवि प्रकाश यादव, रवि कुमार यादव व बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed