फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR lodged in the Code of Conduct violation

आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज हो एफआईआर

Sat, 07 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in the Code of Conduct violation
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आदर्श चुनाव आचार संहिता का अगर कोई व्यक्ति उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ तत्काल संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही चुनाव की तैयारियां भी जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएं, जिससे चुनाव के वक्त किसी तरह की दिक्कत न हो।      
विज्ञापन

      
यह बातें शनिवार को मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित व डीआईजी अनिल कुमार राय ने पुलिस लाइंस में आयोजित चुनावी तैयारियों की बैठक में कहीं। मंडल के चारों जिलों से बैठक में शामिल होने आए अधिकारियों को मंडलायुक्त ने निर्देशित किया है कि वह कड़ाई से अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद गोंडा में विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सातों विधानसभा क्षेत्रों को 28 जोन एवं 189 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। चुनाव में 12405 मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1592 मतदान केंद्र एवं 2430 मतदेय स्थल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 233 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के लिए वेब कैमरे लगवाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने डीएम व एसपी को निर्देश दिए हैं कि अभी से जनपद के संवदेनशील गांवों, मतदान केंद्रों एवं शरारती लोगों का चिन्हांकन कर लें तथा दबंगों एवं मतदान प्रक्रिया में खलल डालने वाले संभावित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 10851 लोगों को नोटिस दिया गया है तथा 4112 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। जबकि 11208 शस्त्र लाइसेंसियों के सापेक्ष 1900 लोगों के असलहे जमा कराए जा चुके हैं।


डीआईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी जाए तथा सचल दल भी सक्रिय हो जाए। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, रैम्प, विद्युत व्यवस्था, पेयजल जल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुदृढ़ कर ली जाए। वहीं चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने को भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed