{"_id":"69de5d2394262b78e504c8d2","slug":"fir-lodged-against-husband-and-11-in-laws-for-domestic-violence-gonda-news-c-100-1-slko1026-156268-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पति व ससुराल के 11 लोगों पर घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पति व ससुराल के 11 लोगों पर घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज
Tue, 14 Apr 2026 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या निवासी महिला ने पति और ससुराल के 11 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति और ससुराल के लोगों पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया है।
अयोध्या निवासी हाजिरा बेगम ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनका निकाह चकरसूल गांव निवासी लायक अली उर्फ शेरा के साथ हुआ था। आरोप है कि पति की पहले से ही नुसरत फातिमा से शादी हो चुकी थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। जब उसे जानकारी हुई तो विवाद शुरू हो गया। पीड़िता के अनुसार, मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे जब वह अपने पति के घर पहुंची तो उसे गाली देते हुए घर से भगाने का प्रयास किया गया।
विरोध करने पर पति, उनके बड़े भाई डॉ. हाफिज अली, लियाकत अली, कायम अली व ससुराल के आरिफ, असद, आसिफ, फहीम, नुसरत फातिमा व नाहिदा ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति व ससुराल के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लायक अली उर्फ शेरा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी 9 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, दूसरी शादी का आरोप गलत है। आरोप लगाने वाली महिला उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है।