Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   File to give panchayat status to 149 villages stuck

149 गांवों को पंचायत का दर्जा देने की फाइल अटकी

Sun, 20 Oct 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
File to give panchayat status to 149 villages stuck
गोंडा। जिले के 149 गांवों को पंचायत का दर्जा देने के प्रस्ताव अफसरों की अलमारी में कैद है। वर्ष 2014-15 में 149 गांवों को ग्राम पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। अफसरों और राजनेताओं की रार में प्रस्ताव भेजने में देरी हुई। इससे 149 गांव की 2 लाख से अधिक की आबादी की उम्मीदें टूट गईं। पंचायत का दर्जा इन गांवों को नहीं मिल सका। अब एक बार फिर कवायद शुरू होने की आहट से उम्मीद जगी। पंचायत का दर्जा न मिलने से इन गांवों के विकास का धक्का तो लगा ही, गांव सुविधाओं से भी दूर रहे।
विज्ञापन

पिछले पंचायत चुनाव के दौरान शासन की ओर से जिले से बड़ी ग्राम पंचायतों को तोड़कर नयी ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के प्रस्ताव मांगे गये थे। जिला प्रशासन की ओर से इन ग्राम पंचायतों के गठन में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों की ओर अपने फायदे के लिए अड़ंगा डालने से इस प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने में देरी हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से समय से प्रस्ताव शासन को न भेजे जाने से पुरानी व्यवस्था पर ही 1054 ग्राम पंचायतों का चुनाव वर्ष 2015 में कराये गये थे। यही हाल ग्राम पंचायतों के परिसीमन का भी हुआ था।
विज्ञापन

नया परिसीमन की प्रक्रिया पूरी न हो पाने से राज्य निर्वाचन आयोग को पुराने परिसीमन पर ही चुनाव कराना पड़ा था। अब शासन में परिसीमन व ग्राम पंचायतों के नव गठन को लेकर जिले से प्रस्ताव लिये जाने का मसौदा तैयार किया है। जल्द ही जिले से परिसीमन व नये ग्राम पंचायतों के गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर प्रस्ताव तलब किये जा सकते हैं। जिले के अधिकारियों की ओर से भी ऐसे संकेत हैं। अगले चुनाव में अब एक साल बचा है। 25 दिसंबर 2020 को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वहीं परिसीमन व नये ग्राम पंचायतों के गठन को लेकर गांव गांव में चर्चा हो रही है। ग्राम पंचायत चुनाव में चुनाव लडै़या परिसीमन की स्थिति भांपने में लगे हैं। इसी के हिसाब से वह अपनी जमीन तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को मिल सकता है ग्राम पंचायत का दर्जा
झंझरी ब्लॉक के राजस्व ग्राम इमिलिया गुरुदयाल, कसांपुर, एकमा, छाछपारा मुतबल्ली, रुपईडीह, गोविंदपारा, दौलतपुर, मुगलजोत, पैड़ीअजब सिंह, केशवजोत, माधवपुर राय, लालपुर चंद्रभान, पंडरीशंकर व कलंदरपुर चौबे, इटियाथोक ब्लॉक के बगुलही, बखरवा, निसारुपुर, रामनगर झिन्ना, गजाधरपुर, कलेना बस्ती, रानीपुर व एकडंगा को ग्राम पंचायत का दर्ज मिल सकता है। इसी तरह से पंडरीकृपाल ब्लॉक के चोरसिहा,धनोहरी, केवलपुर, उकरा, मुड़ेरवामाफी, बराराय व बसंतपुर तिवारी शामिल है। वहीं मुजेहना ब्लाक के धुसवा, पूरे गोनाई, मुंगरैल व शुकुलपुर। रुपईडीह ब्लॉक के दलपतपुर, भोपालपुर, तड़वागुलाम, कल्यानपुर, नौव्वागांव, लैबुड़वा, गुदगुदियापुर। परसपुर ब्लॉक के ऐलहवा, भुड़कुड़ी, भोलाजोत, बैगौरा बाजार, बभनीराय, बलुआककरा, नरहरिपुर, मिश्रौलिया, परसौरा महेशपुर, बलवंतनगर, पेड़ारेगड़वा व देवरहना। छपिया ब्लॉक के पायरकोहना, बैहौली, भरथीपुर, बेतवा, हडिय़ा व फूलपुर। बभनजोत ब्लॉक के बुक्कनपुर, मल्हीपुर, पिपरा माहिम, मरैला, बकईखुर्द, रेहारतपाकी, चंद्रदीपघाट, मोहम्मदपुर, सेमरा बुर्जुग, अगयाबुर्जुग व तरैनी। मनकापुर ब्लॉक के कहोबा रानीपुर मरैचा, चांदपुर दुर्गा, ललकपुर, राधानगर, धर्मपुर, दलपतपुर, मदनापुर, नरेंद्रपुर, बिहता हलबल, किशुनदासपुर, जैदवा व चांदपुर लखपतराय। कर्नलगंज ब्लॉक के पिपरी, कुम्हौरा, हरिगवां, कैथौली, गनवलिया एनकाराए प्रतापपुर, मोहम्मदपुर गड़वार व मनिहारी। हलधरमऊ ब्लॉक के सुमेरपुर, कस्तूरी, वीरपुर, धमसड़ा, अमोड़वा, अखरेड़ा व खानपुर। परसपुर ब्लॉक के परेटा, धनुही, पूरे तिवारी, तुलसीपुर, कपनी, सालपुर पाठक व बिहुरी। कटराबाजार ब्लॉक के कटौली, चिलबिला महारन, पिसैया, महादेव मोहन टेपरा, धरमपुर, भगहरिया भगवानपुर, बैरमपुर, सिंहपुर, बिकरवा व पूरे महोलिया, वजीरगंज ब्लाक के बड़कुइंया, मोहिया, भीखमपुर, परमापुर, बरईपारा, कादीपुर, भटपुरवा, रूपीपुर, रायपुर व पिपरी। बेलसर ब्लॉक के हिलालपुर, निहालपुर, भटपुरवा, पूरे मोहन व लिलोई खुर्द। नवाबगंज ब्लॉक के शोभापुर, महेशपुर, फत्तेपुर, माझाराठ, मीरपुरयूसुफ, पर्वती, नरेंद्रपुर, मधवापुर, कदौंदी, सुरजापुर व परसहना, तरबगंज ब्लॉक के सोबरसा, सिंगहाभोज, अर्जुनपुरए पुरैनी, चंदसुहा व गभौरा गांवों को ग्राम पंचायत का दर्जा मिल सकता है।
परिसीमन के बाद बदल जाएगा ग्राम पंचायतों के आंकड़े
परिसीमन व नये ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद जिले के ग्राम पंचायतों के आंकड़े ब्लाकवार बदल जाएंगे। जिले में मौजूदा समय में कुल 1054 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि इनमें से जो बड़ी ग्राम पंचायतें हैं उसमें से काटकर 149 नई ग्राम पंचायतों के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन की ओर से इन ग्राम पंचायतों को अस्त्वि में आ जाने पर जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 1203 हो जाएगी।
परसपुर ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों के स्वरूप में दिखेगा बदलाव
जिले के परसपुर ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों के स्वरूप में बदलाव दिखेगा। यहां के ग्राम पंचायत परसपुर, आंटा व चरहुआं का कुछ क्षेत्र परसपुर नगर के गठन में शामिल हो चुके हैं। अब यहां पर देखना होगा कि इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व रह जाता है कि दूसरे में मर्ज हो जाएगा। यह आगामी चुनाव के परिसीमन पर निर्भर करेगा। हो सकता है कि जो बड़ी ग्राम पंचायतें हैं उनमें से कुछ क्षेत्र को काट कर नई ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन भी किया जा सकता है। इस गांव के ऐसे लोग जो चुनाव लडने के इच्छुक हैं वह लोग असमंजस में हैं कि उनके राजनीत का अब क्या होगा।
जिले में कुल ग्राम पंचायतें व उनके आरक्षण की स्थिति
ब्लॉक कुल ग्राम पंचायत सामान्य आरक्षित
झंझरी 75 30 45
इटियाथोक 71 29 42
पंडऱीकृपाल 49 16 33
मुजेहना 57 22 35
रुपईडीह 89 33 56
छपिया 81 30 51
बभनजोत 66 27 39
मनकापुर 77 28 49
कर्नलगंज 64 27 38
हलधरमऊ 61 25 36
परसपुर 68 27 41
कटराबाजार 67 26 41
तरबगंज 54 34 32
वजीरगंज 62 24 38
बेलसर 51 20 31
नवाबगंज 61 23 33
ग्राम पंचायतों का परिसीमन न होने से ठिठकी गंवई राजनीत
जिले में ग्राम पंचायतों का परिसीमन न हो पाने से गंवई राजनीत ठिठक गई है। ग्राम प्रधानी की कुर्सी हथियाने के लिए बेचैन लोग अपने नई पारी के लिए जमीन तैयार करने को लेकर पशोपेश में हैं। परिसीमन से कई लोगों के समीकरण बनने और बिगड़ने के आसार हैं। पंचायत चुनाव के लिए तैयार लोगों को नयी जमीन तैयार करनी होगी। हर कोई पंचायती राज निदेशालय की ओर से नये आदेश को लेकर टकटकी लगाये है। सभी को परिसीमन को लेकर नये आदेश का इंतजार है। बीते पंचायत चुनाव से ठीक पहले प्रमुख सचिव पंचायतीराज की ओर से परिसीमन के प्रकाशन पर रोक लगा दिये जाने के कारण उसका प्रकाशन नहीं किया गया था। जिले में पंचायत चुनाव को पुराने परिसीमन पर ही कराया गया था।
जिले की कुल 1054 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2015 का पंचायत चुनाव नये परिसीमन पर कराये जाने का आदेश हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से नया परिसीमन भी करा लिया गया था। लेकिन उसका प्रकाशन नहीं हो सका था। परिसीमन की कार्रवाई के दौरान ही राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से परिसीमन प्रकाशन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। आयुक्त की ओर से कहा गया था कि इस समय वृहद मतदाता पुनरीक्षण का कार्य भी चल रहा है, ऐसे में किसी भी ग्राम पंचायत का सृजन विस्तार या परिवर्तन नहीं होगा क्योंकि पुनर्गठन पूर्ण होने व राजकीय गजट में अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद भी वार्डों के परिसीमन की कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित समय में पूरी नहीं होगी। इस स्थित में पिछला चुनाव भी पुराने परिसीमन के ही आधार पर कराना पड़ा था। इस बार परिसीमन पूरा होना तय माना जा रहा है। परिसीमन से कई ग्राम पंचायतों के क्षेत्र का नये सिरे से बंटवारा हो जाएगा।
इसमें से जहां तमाम वोटर पुराने ग्राम पंचायतों से कट कर दूसरे में जुड़ेंगे तो कई वोटर दूसरे व तीसरे और चौथे ग्राम पंचायतों से कटकर पहले ग्राम पंचायतों में जुड़ेंगे। इससे कई साल से राजनीतिक समीकरण बैठा रहे लोगों को गच्चा खाना पड़ सकता है। पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के चुनावी मैदान के योद्धाओं के लिए अपने रण की जमीन तैयार करने के लिए सिर्फ एक साल बचा है। जैसे-जैसे ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के दिन करीब आ रहे हैं वैसे वैसे ग्राम पंचायतों की कुर्सी पर बैठने को आतुर लोगों में हलचल व सक्रियता बढ़ने लगी है। इस बार ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे इमरान खां का कहना है कि तैयारी में लगा हूं लेकिन परिसीमन व आरक्षण स्पष्ट हो जाता तो चुनाव की तैयारी करने में आसानी होती।

परिसीमन पर अभी नहीं आया कोई आदेश
ग्राम पंचायतों के परिसीमन का अभी तक निदेशालय से कोई भी नहीं आदेश नहीं आया है। इस बार नये परिसीमन पर चुनाव कराना संभावित है। पिछले चुनाव में प्रकाशन प्रक्रिया में देरी होने से परिसीमन पर रोक लगा दी गई थी चुनाव पुरानी व्यवस्था पर करायी गई थी। इस बार नये आदेश का इंतजार है। -घनश्याम सागर, जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed