{"_id":"685d889ce4bf20309b00b761","slug":"fertilizer-reached-the-committees-farmers-got-relief-gonda-news-c-100-1-gon1001-139894-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: समितियों पर पहुंची खाद, किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: समितियों पर पहुंची खाद, किसानों को मिली राहत
Thu, 26 Jun 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। खाद की समस्या को लेकर चलाई जा रही मुहिम के बाद अब प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सात साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) व पीसीएफ के गोदामों पर खाद की नई खेप भेजी है। इससे किसानों को खाद को लेकर आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।
बी-पैक्स राजगढ़ अमीनपुर में 22.500 मीट्रिक टन यूरिया, बी-पैक्स इमलिया मिश्र में 15 मीट्रिक टन एनपीके, बी-पैक्स पकड़ी मौरिडीह पर 13.500 एमटी यूरिया, पीसीएफ मोतीगंज में 10.84 एमटी यूरिया व 15 एमटी डीएपी, बी-पैक्स पटखौली में 18 एमटी यूरिया, बी-पैक्स धनौली 12.500 एमटी डीएपी व इफको बाजार परसपुर में 30 एमटी डीएपी भेजी गई है। छपिया के साधन सहकारी समिति वीरापुर में 105 किसानों को यूरिया का वितरण किया गया। किसान अनंतराम शुक्ला, शिवनाथ पांडेय, राधेश्याम मौर्या, जग्गूलाल, लालमणि आदि किसानों ने खुशी जताई। सचिव रविशंकर पांडेय ने बताया की समिति पर 400 बोरी यूरिया खाद आई है। एडीओ सहकारिता राम सजीवन पांडेय ने बताया की हर समिति के लिए पांच-पांच सौ बोरी यूरिया खाद की मांग की गई है। धानेपुर संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को दूसरी बार खाद की खेप पहुंच गई। बीते शुक्रवार को खाद की पहली खेप पहुंचते ही किसानों की इतनी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। बाद में पुलिस की मदद से खाद का वितरण किया गया था। बृहस्पतिवार को दूसरी बार खाद का वितरण शुरू हुआ है। समिति के सचिव राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है, 600 बोरी खाद आई है। एडीसीओ सहकारिता एसआर वर्मा ने बताया कि समितियों पर खाद की कोई कमी नहीं है।