फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Female students got an insight into police station operations and policing

Gonda News: थाने की कार्यप्रणाली व पुलिसिंग से रूबरू हुईं छात्राएं

Mon, 31 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Female students got an insight into police station operations and policing
महिला थाने में अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में एसआई प्रियंका सिंह के साथ छात्राएं। - संव
गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को महिला थाना परिसर में दोस्त पुलिस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत कंपोजिट स्कूल जानकीनगर की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर थाने की कार्यप्रणाली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित व्यवस्थाओं और शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनीता यादव के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया। महिला हेल्प डेस्क, शिकायत प्रकोष्ठ और महिलाओं व बालिकाओं की सहायता के लिए संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत कीं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति प्रभारी प्रियंका सिंह ने छात्राओं को आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 1090 समेत अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी परेशानी या खतरे की स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचना देनी चाहिए। छात्राओं को यह भी बताया गया कि यूपी 112 पर किस तरह की सूचना दी जा सकती है और पुलिस किस तरह मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षी प्रियंका चौहान और रिक्रूट आरक्षी प्रियंका ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर परिजनों या पुलिस को बताने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार मिश्र, शिक्षक हनुमान प्रसाद, श्रद्धा कुमारी आदि मौजूद रहीं।

छात्राओं ने संवाद कर जुटाई जानकारी
महिला थाना भ्रमण के दौरान कक्षा आठ की छात्रा सोनाली, साक्षी, खुशनाज और मानसी ने महिला पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। सानिया, नेहा और पूर्णिमा ने पुलिसिंग की प्रक्रिया को समझा। छात्राओं ने पूछा कि यूपी 112 पर किन परिस्थितियों में मदद ली जा सकती है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उसे संबंधित थाना और टीम तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी घटना की जानकारी मिलने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देना जरूरी है। इससे समय रहते सहायता पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed