{"_id":"6a7a0f3b9645c4aa0c030937","slug":"female-students-administered-deworming-medicine-on-deworming-day-gonda-news-c-100-1-slko1028-164087-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को खिलाई दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को खिलाई दवा
Mon, 10 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दवा खिलातीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर डीएम प्रियंका निरंजन ने छात्राओं को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़ों से बच्चों को मुक्त कर स्वस्थ, सशक्त और बेहतर भविष्य की ओर ले जाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया।
उन्होंने छात्राओं को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों, बचाव के उपायों तथा नियमित स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद, सशक्त एवं भविष्य हमारा के संकल्प को साकार करने के लिए विद्यालय, अभिभावक और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा। छात्राओं को मंच पर एल्बेंडाजोल की टैबलेट वितरित की गई। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 5,181 विद्यालयों एवं 3,095 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 18,45,736 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. आदित्य वर्मा, डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, रंजीत सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।
छात्राएं बोलीं : नहीं चल रहे पंखे
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के बाथरूम में साफ-सफाई की आवश्यकता है। शैक्षणिक कक्ष में लगे पंखे सही नहीं चल रहे हैं। इससे परेशानी होती है। डीएम ने डीआईओएस व प्रधानाचार्य को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
2,457 बच्चों को खिलाई गई दवा
परसपुर। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को 57 छात्राओं को एल्बेंडाजोल खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। क्षेत्र में कुल 2,457 बच्चों को दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि छूटे बच्चों को 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर नीलम सिंह, डॉ. रवींद्र नाथ, अखिलेश कुमार, अनीता देवी, विजय सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। (संवाद)