फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fearing action, the Mujabirs went underground, investigation started

Gonda News: कार्रवाई के डर से भूमिगत हुए मुजाबिर, जांच शुरू

Tue, 06 May 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fearing action, the Mujabirs went underground, investigation started
नवाबगंज (गोंडा)। धर्मपुरवा में हजरत गुप्ती शहीद मजार में किशोरी कविता (17) की मौत के बाद शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस व राजस्व प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर भूमि की जांच शुरू कर दी है। लोगों से जानकारी लेने के साथ ही कविता के पिता का बयान दर्ज किया। वहीं, मुजाबिर कार्रवाई के डर से भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार संतोष यादव, लेखपाल ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जमीन से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाई गई। तहसीलदार ने बताया कि मजार की जमीन की जांच की गई है। संबंधित गाटा संख्या कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है। आसपास सरकारी जमीन की पुष्टि नहीं हो सकी है। अगर इससे ज्यादा अतिक्रमण है तो वह निजी जमीन हो सकती है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने विवेचना शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित समेत घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की है। कमेटी की भूमिका संदिग्ध होने के चलते जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पीड़ित की ओर से किसी का नाम नहीं दिया गया है। मंगलवार को प्रशासनिक जांच बढ़ी तो मजार के मुजाबिर नजर नहीं आए। पुलिस को आशंका है कि गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी वहां से भाग गए हैं। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की ओर से दी जा रही सफाई


दरगाह हजरत गुप्ती शहीद सेवा समिति के अध्यक्ष एकलाख अहमद ने बताया कि मजार पर कमेटी का काम सिर्फ देखभाल करना है। कमेटी के लोग कभीकभार मजार पर जाते है। झाड़फूंक करने वाले कुछ लोग दरगाह पर आते हैं, वह दरगाह के बाहर ही ऐसा करते हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गुप्ती शहीद बाबा की मजार कई दशकों से यहां पर स्थित है। पहले कस्बे के एक दो लोग ही मजार पर अरदास करने आते थे। कमाई के साथ अंधविश्वास फैलाने वालों की संख्या बढ़ती चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed