फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fatima School performed well in high school

Gonda News: हाईस्कूल में फातिमा स्कूल की रही धाक

Tue, 13 May 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fatima School performed well in high school
गोंडा। सीबीएसई के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शहर के फातिमा स्कूल ने धाक जमाई है। दरअसल, वर्ष 2024 में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जिले में पहला स्थान बनाया था।
विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2023 में हाईस्कूल में सनबीम स्कूल की अनुष्का सिंह को पहला स्थान मिला था। उस वक्त हाईस्कूल में 2000 छात्रों में से 1920 ने सफलता हासिल की थी। जबकि वर्ष 2024 में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नवनीत मिश्र ने जिले में पहला स्थान हासिल किया था। इस बार फातिमा स्कूल ने प्रथम व द्वितीय दोनों स्थानों पर अपना दबदबा बनाया है।
विज्ञापन

फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने बताया कि हाईस्कूल में इस बार 217 बच्चे थे, परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। वरिष्ठ अध्यापक राजेश टंडन, लक्ष्मीनाथ पांडेय, अजय सिंह, मोहित श्रीवास्तव, पलक पांडेय, सिस्टर चैतन्या सहित अन्य ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी के निदेशक सुमित दत्ता, मैनेजर सुजैन दत्ता, प्रधानाचार्य पायल दूबे व प्रत्यूष राज ने परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को बधाई दी है। वहीं, एम्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मतलूब खान, नरायना पब्लिक स्कूल के उपेंद्र सिंह, इंदिरापुरम की नेहा सिंह, गीता इंटरनेशनल के प्रबंधक रितेश अग्रवाल, सुवंश की प्रधानाचार्य रीना तिवारी, निदेशक सूरज सिंह, सेठ जयपुरिया स्कूल के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक सुमित भूषण सिंह, रवि चिल्ड्रेन एकेडमी के शिवमूर्ति मिश्र सहित अन्य ने मेधावियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed