फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers standing on dharna for seven months, top officers returned bereft

सात माह से धरने पर डटे किसान, उल्टे पाव लौटे अधिकारी

Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers standing on dharna for seven months, top officers returned bereft
गोंडा। सरयू नहर खोदाई का मसला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सालपुर धौताल गांव के समीप जिला प्रशासन ने भारी पुलिस की मौजूदगी में नहर खोदाई का काम शुरू करा दिया। मगर परसा गोड़री में किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है।
विज्ञापन

यहां किसान नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। किसानों ने ठान ली है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे नहर खोदाई नहीं करने देंगे। इसके लिए उन्हें चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम उपजिलाधिकारी हीरालाल यादव एवं अभियंता सिंचाई धरना स्थल पर किसानों की मनुहार करने पहुंचे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया और किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। धरने पर बैठे किसान रघुनाथ मिश्रा, रंगनाथ, सुशीला, सुषमा आदि ने कहा कि नए सर्किल रेट से मुआवजा मिलने तक नहर खोदाई नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed