{"_id":"692c844cc6d435b3f20c439f","slug":"farmers-create-ruckus-over-demand-for-money-for-unloading-sugarcane-gonda-news-c-100-1-gon1041-148035-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गन्ना उतारने के लिए पैसा मांगने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गन्ना उतारने के लिए पैसा मांगने पर किसानों का हंगामा
Sun, 30 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे। बभनान चीनी मिल के अंतर्गत केशव नगर ग्रांट गन्ना तौल केंद्र पर रविवार को किसानों ने जोरदार हंगामा किया। वे गन्ना उतारने के लिए तौल केंद्र पर पैसा मांगे जाने का विरोध कर रहे थे। सुबह से दोपहर तक चले हंगामे के कारण तौल पूरी तरह ठप रही।
किसानों के अनुसार, मिल प्रशासन ने तौल केंद्र पर बोर्ड लगा रखा है कि गन्ना उतारने के लिए किसानों से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद यहां के कर्मचारियों द्वारा उतरवाई के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है। किसानों ने विरोध करते हुए पैसे देने से इन्कार कर दिया। साथ ही उतरवाई शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की मांग पर अड़ गए।
हंगामे की सूचना मिलते ही तौल केंद्र कर्मियों ने तौल बंद कर मिल प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद बभनान चीनी मिल के सीडीओ अमरनाथ गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। आश्वासन मिलने के बाद दोपहर बाद तौल पुनः शुरू हो सकी। इस दौरान अम्बरेश वर्मा, पृथ्वी राज चौहान, राजू वर्मा, ज्ञान प्रकाश, राम गुलाम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। (संवाद)