फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer strangled to death in land dispute

भूमि विवाद में किसान की गला घोंटकर हत्या

Wed, 06 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer strangled to death in land dispute
मुजेहना (गोंडा )। जैतापुर गांव के मजरा मफिकपुरवा में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात मड़हे में सोते समय एक किसान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो परिवार के लोग जगाने पहुंचे तो वह मृत मिला। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में किसान के बेटे ने थाना धानेपुर में सगे चार चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की सूचना पर एसपी आरके नैयर ने गांव में पहुंचकर लोगों ने जानकारी ली। एसपी ने थानाध्यक्ष धानेपुर घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के जैतापुर गांव के माफी पुरवा के रहने वाले रमापति तिवारी ने बताया कि उसका इसी गांव के रहने वाले उसके चचेरे भाई चंद्रश्वर तिवारी और उसके भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा था। रमापति के मुताबिक उसके पिता शिवकुमार तिवारी (50) पिछले दो दिनों से जिस जमीन का विवाद चल रहा था उसी पर मकान बनवाने के लिए नींव भरवा रहे थे। इससे चंद्रेश्वर और उनके भाई नाराज थे। र
विज्ञापन

मापति ने बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद वह पत्नी के साथ कमरे में सोने चला गया, मां घर के बरामदे में सो रही थी। जबकि उसके पिता शिवकुमार घर से 20 मीटर की दूरी पर स्थित मड़हे में सोने चले गए थे। इसी बीच देर रात उसके पिता की सोते समय गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रमापति ने बताया कि बुधवार की सुबह जब देर तक उसके पिता सोकर नहीं उठे तो उन्हें जगाने पहुंचा तो वह मृत मिले। उनके गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमापति का आरोप है कि छत्रेश्वर तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, चिन्मयानंद तिवारी तथा लीलाधर तिवारी ने मिलकर उसके पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर एसपी आरके नैयर, एएसपी महेंद्र कुमार ने गांव में पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एसपी ने थानाध्यक्ष को हत्या का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। मामले में रमापति ने चंद्रेश्वर तिवारी छत्रेश्वर तिवारी, लीलाधर तिवारी तथा चिन्मयानंद तिवारी के खिलाफ थाना धानेपुर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन पांडेय ने बताया कि शिवकुमार की तबियत भी खराब थी। उसकी हत्या की गई है या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।
फोरेंसिक टीम ने की फोटोग्राफी
जैतापुर गांव के मजरे मफिकपुरवा के रहने वाले शिवकुमार तिवारी की हत्या की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मड़हे समेत आस-पास की फोटोग्राफी की। टीम ने मौके पर मिले पांव के निशान का भी नमूूना लिया है। जिससे हत्या के खुलासे में मदद मिल सके।

खोजी कुत्ता नहीं तलाश सका हत्या का सुराग
जैतापुर गांव के मजरे मफिकपुरवा में शिवकुुमार तिवारी की हत्या के बाद बुधवार की सुबह पहुंची डॉग स्क्वायड ने भी पड़ताल की। खोजी कुत्ता जहां शिवकुमार तिवारी सो रहे थे उस मड़हे के आस-पास घूमता रहा। मगर खोजी कुत्ता हत्या कोई सुराग नहीं तलाश सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed