{"_id":"67acd97b729879446e0e1465","slug":"farmer-son-gets-98-percent-marks-in-jee-main-gonda-news-c-100-1-gon1001-132543-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसान के बेटे को जेईई मेन में 98 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसान के बेटे को जेईई मेन में 98 फीसदी अंक
Wed, 12 Feb 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में किसान के बेटे ने 98.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) मेंस का परिणाम जारी किया गया। इसमें छपिया के शाहनगर निवासी किसान केशवराम के बेटे जयंत कुमार ने तीसरे प्रयास में 98.08 हासिल किया।
मेधावी के पिता केशवराम ने बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार की जीविका चला रहे हैं, लेकिन बेटे की पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया। जयंत ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बभनान के एक निजी स्कूल से ग्रहण की।
उसके बाद राजस्थान के कोटा में तैयारी करने चले गए। दो बार अच्छे अंक नहीं मिलने के कारण निराश हुए लेकिन परिवार के लोगों ने मनोबल बढ़ाया और तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली। जयंत की सफलता पर उनके बड़े भाई पवन यादव सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई।