{"_id":"5efe0db28ebc3e42e57b71e8","slug":"farmer-s-death-due-to-lt-line-wire-falling-in-the-field-gonda-news-lko5288372114","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मे एलटी लाइन का तार गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मे एलटी लाइन का तार गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। नित्य क्रिया के लिए गए किसान की खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के फिरोज पुर गांव निवासिनी चंदा देवी के पति मोलहू ने कोतवाली में दी सूचना में बताया है कि उनके ससुर दलित किसान संतराम उर्फ संते (60) पुत्र ननकऊ गांव के ही जगत पाल के साथ गुरुवार को तड़के लगभग चार बजे घर के सामने खेत मे शौच के लिए गए थे। खेत के ऊपर से गई एलटी लाइन का तार जो जर्जर है खेत में पहले से ही टूट कर गिरा हुआ था जिसमें विद्युत प्रवाह हो रही थी। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
अंधेरा होने के नाते ससुर संतराम उसी तार में फंस गए और चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर साथ मे गए जगत पाल ने टार्च की रोशनी में यह स्थिति देख कर शोर मचाया तो गांव वाले मौके पर पहुंच गए और फोन करके लाइन कटवा दी तथा संतराम को जिंदा समझ कर 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले कर आए। जहां चिकित्साधिकारी मनोज कुमार ने मृत घोषित कर दिया और घटना की लिखित सूचना कोतवाली को भेज दिया। जिस पर एसआई संजीव कुमार सीएचसी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि चिकित्साधिकारी के सूचना पर पंचनामा करके शव को पीएम के लिए भेजा गया है। ग्राम प्रधान अमर नाथ के अनुसार मृतक का एक बेटा मोलहू (27) है। बहू चंदा ही घर को संभालती है। मृतक की पत्नी फूलमता (58)जो इस समय अपने मायके गई है।