{"_id":"5fd6313e8ebc3e3b6b555c8d","slug":"farmer-found-dead-in-farm-gonda-news-lko5545651146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मृत मिला किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मृत मिला किसान
विज्ञापन
खोडारे (गोंडा)। खेत की रखवाली करने गये45 वर्षीय किसान का शव खेत में मिला। परिजनों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।
खोडारे थाना क्षेत्र के बढया हसनापुर गांव में शनिवार रात भोजन करने के बाद खेत की रखवाली करने गए रामबहादुर पुत्र वासुदेव सुबह तक घर नहीं आए। मृतक किसान के भाई ढूंढने के लिए खेत में गए। खेत में भाई का शव पड़ा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसकी सूचना घर वालों सहित पुलिस को भी दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि हार्ट की बीमारी थी जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक मृतक के दो पुत्र और चार लड़की है जिसमें एक लड़की और एक लड़के की शादी हो चुकी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोडारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि खेत की रखवाली करने गए व्यक्ति की जानकारी व जांच के आधार पर हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हुआ है।
मृतक के शव को परिजनों के द्वारा कोई कार्यवाही न करने की लिखित प्रार्थनापत्र पर पंचनामा कर शव को परिजनों अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।