फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer dies after being hit by tractor-trolley

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 05 Feb 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by tractor-trolley
झंझरी/पसका।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में जा रहे परसपुर के धनौरा निवासी किसान मुन्नालाल (60) बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सीएचसी परसपुर भेजा गया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुन्नालाल बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे साइकिल से डेहरास चौराहे पर पहुंचे थे। वहां साइकिल खड़ी कर रोड के किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच वहां से निकल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। उनके सिर समेत कई अंगों में गभीर चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों ने एबुलेंस की मदद से उन्हें परसपुर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। उनको अस्पताल पहुंचाने वाले लोग पास के ही गांव के थे, इसलिए उन्हें पहचानते थे। उन लोगों ने मुन्नालाल के घरवालों को सूचना दी। उनके बेटे दिल्ली में रहते हैं और गांव में पत्नी ही रहती है। ऐसे में गांव वाले शव लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, ऐसे में गांव वाले शव लेकर चले गाए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के तीनों बेटे दिल्ली में रहते हैं। उन्हें हादसे की जानकारी दी गई है। मामले में पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकला था। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।



टायर फटने से पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली
खरगूपुर (गोंडा)। क्षेत्र के हिंदूनगर बांकी के बढ़ई पुरवा निवासी छोटू (18) सोमवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से चालक के साथ गन्ने की तौल के लिए बलरामपुर गए थे। वहां से लौटते समय हृदयगंज चौराहे के पास ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। छोटू का बलरामपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed