{"_id":"68fa77e3ad8865889c0eb084","slug":"family-members-who-went-to-resolve-a-couples-dispute-were-attacked-at-their-in-laws-house-six-seriously-injured-gonda-news-c-102-1-slko1037-142787-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दंपती का विवाद सुलझाने पहुंचे परिजनों पर ससुराल में हमला, छह गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दंपती का विवाद सुलझाने पहुंचे परिजनों पर ससुराल में हमला, छह गंभीर
Fri, 24 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। इलाके के माह नगर गांव में दंपती में आपस में विवाद हो गया। ससुराल में पति व उनके साथ पहुंचे परिजनों पर युवक के ससुरालीजनों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला के पति, भाई व करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
माह नगर गांव निवासी मणिचंद्र बुधवार को अपनी पत्नी को ससुराल से घर ले जाने गए थे। उनके साथ उनका भाई गोविंद, मामा खेलावन, मामी सुशीला और गंगाराम भी गए थे। मणिचंद्र और उनकी पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई तो स्थिति बिगड़ गई। बीच-बचाव करने वाले युवक के परिजनों पर ससुरालीजनों ने अचानक हमला कर दिया।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के आकाश, श्यामू सहित आठ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर सभी को घायल कर दिया। हमले में मणिचंद्र, गोविंद और सुशीला को गंभीर चोटें आई हैं। दो अन्य युवकों को भी चोटें लगी हैं। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।