फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Family members summoned for statement, viscera examination to be conducted in Lucknow

Gonda News: बयान के लिए परिजन तलब, लखनऊ में होगी विसरा जांच

Fri, 07 Nov 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Family members summoned for statement, viscera examination to be conducted in Lucknow
मोतीगंज के किनकी गांव में पीड़ित से बात करते दीनानाथ शुक्ल। - संवाद 
मोतीगंज/गोंडा। आरपीएफ की हिरासत में युवक की मौत के मामले की तफ्तीश तीन दिन बाद भी एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई। परिजनों का बयान न होने से तफ्तीश की चाल सुस्त है। विवेचक ने बयान के लिए परिजनों को तलब किया है। मौत के कारणों की जांच के लिए सुरक्षित किया गया विसरा लखनऊ भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तफ्तीश को दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


मालगाड़ी के वैगन से तेल चोरी के मामले में जांच कर रही आरपीएफ ने बीते चार नवंबर को किनकी गांव निवासी संजय कुमार सोनकर को उसके घर से उठाया था। आरपीएफ की टीम पूरे दिन लेकर उसे टहलती रही। रात में 08.30 बजे संजय की हालत बिगड़ने पर रात 11.10 बजे मेडिकल कॉलेज में उसे मृत हालत छोड़कर आरपीएफ कर्मी भाग गए थे। परिजनों के हंगामे के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरपीएफ के दरोगा सुरेंद्र कुमार, करने सिंह यादव व आरक्षी अमित कुमार यादव व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से किनकी गांव की दूरी सिर्फ 10 किलाेमीटर होने के बावजूद तीन दिन बाद भी पुलिस वहां नहीं पहुंच सकी। न तो परिजनों या पैनल के चिकित्सकों के बयान हो पाए और न ही आरोपियों के। ऐसे में पुलिस की तफ्तीश एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई। नगर कोतवाल और मुकदमे के विवेचक विवेक त्रिवेदी का कहना है कि ऐसी घटना है कि परिजन पहले से दुखी हैं। हालांकि उन्हें बयान के लिए बुलाया गया है। पहले परिजनों, इसके बाद अन्य पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सुरक्षित किए गए विसरा को जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे समाजसेवी
घरवासजोत गांव के समाजसेवी दीनानाथ शुक्ल शुक्रवार को संजय के घर किनकी पहुंचे। परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। दीनानाथ ने कहा कि संजय की दो बेटियों में से बड़ी बेटी मानसी की पढ़ाई का वह पूरा खर्च उठाएंगे। किनकी मुख्य मार्ग से संजय के घर तक के 250 मीटर के कच्चे रास्ते का खड़ंजा निर्माण कराने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed