फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Family ID made for 17696 families, will get benefits

Gonda News: 17696 परिवारों की बनी फैमिली आईडी, मिलेगा लाभ

Fri, 31 Jan 2025 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Family ID made for 17696 families, will get benefits
गोंडा। जिले में 17696 परिवारों की फैमिली आईडी बन चुकी है। इन परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इन परिवारों को यूनिट मानते हुए विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति को धरातल पर लाने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। एक परिवार एक पहचान योजना के तहत सभी परिवारों की 12 अंक की फैमिली आईडी बनवाने पर कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक दिन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम और बीडीओ के साथ समीक्षा की जा रही है। अभी तक 17,696 परिवारों की फैमिली आईडी बनाया जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवार जो राशन कार्ड धारक नहीं हैं उन्हें फैमिली आईडी पोर्टल https://familyid.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण स्वयं या किसी भी लोकवाणी केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन


मिलेंगे लाभ



-शासकीय योजनाओं से लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आच्छादन होगा।

-डुप्लीकेट एवं फर्जी लाभार्थियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।

-परिवार को यूनिट मानते हुए योजना से आच्छादन किया जायेगा।

-इससे आवेदन प्रक्रिया का सरलीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed