{"_id":"6cc1fff5f6b8655474ad18aa3f95adf3","slug":"faith-drew-in-makar-sankranti-bath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति में स्नान को उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति में स्नान को उमड़ी आस्था
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट पर पूजा पाठ कर लोगों ने पंडों को उरद तथा चावल की खिचड़ी दान कर परिवार के सुख शांति की मां सरयू से प्रार्थना की। वहीं शुक्रवार को ही जिले के अन्य स्थानों पर भी मकरसंक्रांति का पर्व खिचड़ी भोज के साथ मनाया गया।
पसका सूकरखेत मेले का पहला स्नान पर्व शुक्रवार को मकर संक्त्रसंति के मौके पर मनाया गया। सुबह ब्रह्म मुहूत में लोगों ने घाट पर पहुंचकर सरयू नदी में स्नान किया। त्रिमुहानी घाट पर उमड़े श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य लाभ कमाया। सुबह ठंड होने के बावजूद लोगों का में इस स्नान पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। वहीं जैसे-जैसे धूप खिली, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ भी बढ़ती चली गई।
श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद घाटों पर ही अपने आराध्य देव के साथ सरयू मैया की भी पूजा की और धूप, दीप व नैवेद् से मां सरयू की आरती उतारी। यहीं पर श्रद्धालुओं ने चावल व उड़द की खिचड़ी पंडों, साधु व संतों के साथ ही नागाओं को दान की। जबकि महिलाओं ने घाटो पर सत्यनारायण की कथा सुनने के साथ ही अन्य सांस्कृतिक रीति रिवाजों के तहत सरयू मैय्या की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
नवाबगंज के कटरा कुटी धाम मंदिर मे मकरसंक्रांति के मौके पर मुख्य अतिथि महंथ सुरेश दास ने इस पर्व का लोगों को महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि खिचडी पर्व हमारी भारतीय परम्पराओ को आगे बढ़ा रही है खिचडी़ सहभोज से हमारे समाज का कल्याण होता है। इस मौके पर मंदिर के प्रांगण मे गौशाला का शिलान्यास मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्रिपाठी ने किया।
उधर दुबहाबाजार में मकरसंक्रांति को लेकर चैनापुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक बावन सिहं के साथ ही विशिष्ट अतिथि सदस्य जिला पंचायत अर्जुन प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।
मनकापुर कस्बे में खिचड़ी को लेकर कई जगहों पर भोज हुआ। शास्त्रीनगर स्थित काली माता मंदिर में व्यापारी नेता व सभासद बासुदेव पटवा की अगुवाई में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सपा नेता व नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। बानगढ़ देवी मंदिर में भी अमरचन्द्र गुप्ता की अगुवाई में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। वहीं गोंडा शहर में भी कई स्थानों पर मकर संक्राति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें पहुंचकर लोगों ने खिचड़ी को प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया।