{"_id":"6aa592c39c3b2590b2002758","slug":"fairgrounds-divided-into-two-zones-and-16-sectors-gonda-news-c-100-1-gon1041-165951-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो जोन, 16 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो जोन, 16 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र
Sat, 12 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर/करनैलगंज/गोंडा। कजरी तीज पर 13 और 14 सितंबर को होने वाले जलाभिषेक को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। 10 से 12 लाख कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेला क्षेत्र को दो जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। करीब 2400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी, जल पुलिस, गोताखोर, अग्निशमन, डाग स्क्वाड, स्वाट और तीन क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि गोंडा शहर से करनैलगंज स्थित सरयू पुल तक पहला जोन बनाया गया है, जिसकी प्रभारी सीआरओ रिंकी जायसवाल हैं। दूसरा जोन पृथ्वीनाथ मंदिर से आर्यनगर होते हुए करनैलगंज तक बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी एडीएम बलरामपुर को दी गई है। दोनों जोन में आठ-आठ सेक्टर हैं। बड़े सेक्टरों में दो और छोटे सेक्टरों में एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी तैनात रहेंगे। 13 सितंबर शाम चार बजे से रात 12 बजे तक पहली और इसके बाद जलाभिषेक पूरा होने तक दूसरी पाली में ड्यूटी रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को नगर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
सरयू घाट और प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग, प्रकाश, सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी होगी। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए चार एंटी रोमियो टीमें सादे कपड़ों में भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन
250 मीटर के दायरे में दुकानें नहीं लगेंगी
सरयू घाट के दोनों ओर 250 मीटर और प्रमुख मंदिरों के 250 मीटर के दायरे में दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह रहे। यातायात सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ बढ़ने पर दुखहरणनाथ मंदिर के पास टॉमसन इंटर कॉलेज और अदम गोंडवी खेल मैदान में वेटिंग एरिया बनाया गया है।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05262-230125 है। पुलिस ने अलग सब कंट्रोल रूम और मंदिरों के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाया है। अधिकारियों को वायरलेस सेट दुरुस्त रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 14 सितंबर को मेला रूट के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे। मेला क्षेत्र और रूट पर शराब, भांग, मांस, मछली, मुर्गा और अंडे की दुकानें भी बंद रहेंगी।
अधिकारियों ने सरयू घाट का लिया जायजा
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक ने शनिवार को सरयू घाट का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई, गोताखोरों और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग भी की गई। अधिकारियों ने सभी जोनल और सेक्टर प्रभारियों को लगातार भ्रमण कर भीड़ और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए।
डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
गोंडा। कजरी तीज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आफताब आलम ने बताया कि दवाओं की उपलब्धता के साथ ही 13 व 14 सितंबर को डॉक्टरों व कर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। 26 बेड का इमरजेंसी वार्ड आरक्षित किया गया है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि सभी सीएचसी-पीएचसी में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। करनैलगंज में सरयू नदी के घाट, पृथ्वीनाथ मंदिर, दुखहरणनाथ मंदिर में मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। कांवड़ियों के रूट पर जगह-जगह एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। (संवाद)