{"_id":"57af61fd4f1c1b3e28ee4373","slug":"facility-center-will-be-opened-in-44-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"४४ ब्लॉकों में खुलेंगे सुविधा केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
४४ ब्लॉकों में खुलेंगे सुविधा केंद्र
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीपाटन मंडल के 44 टाउन एरिया/ब्लॉकों में पावर कॉर्पोरेशन जल्द ही विद्युत सुविधा केंद्र खोलने जा रहा है, जिसका प्रस्ताव मंडल मुख्यालय होने के नाते गोंडा से भेज दिया गया है। इन विद्युत सुविधा केंद्रों की खासियत यह होगी कि यहां बिजली के हर प्रकार के फॉल्ट को ठीक करने के लिए जहां पर्याप्त मात्रा में बिजली के खंभों से लेकर तार, इंसुलेटर इत्यादि उपलब्ध होंगे तो वहीं काम करने के लिए अलग-अलग गैंग भी होगा। जिससे लोगों को बिजली संबंधी फॉल्ट से ज्यादा देर तक न जूझना पड़े और कम समय में उनकी बिजली चालू हो जाए।
इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन को मुख्यालय से दो करोड़ रुपये का एक इस्टीमेट भेजा गया है। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली की कास्ट से लेकर काम करने वाले गैंग पर हर महीने खर्च होने वाली राशि शामिल है।
ग्रामीण इलाकों में मौजूदा वक्त अगर रात में बिजली संबंधी कोई फॉल्ट आता है तो पूरी रात लोगों को बिजली नहीं मिल पाती है। लेकिन मंडल के हर ब्लॉक में विद्युत सुविधा केंद्र खुल जाने के बाद ऐसे फाल्ट 4 से 6 घंटे के भीतर ठीक कर दिए जाएंगे, जिससे कि लोगों को ज्यादा देर तक अंधेरे में न रहना पड़े। इसके लिए उपभोक्ताओं को बस फॉल्ट की सूचना संबंधित बिजली घर पर देनी होगी, जिसके बाद बिजली बहाली का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता, देवीपाटन जोन हर्र्ष मुंशी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था को शहर के तर्ज पर हाईटेक किए जाने के लिए इस तरह का एक प्रस्ताव चेयरमैन यूपीपीसीएल की ओर से मांगा गया था। जिसके तहत मंडल के 44 एरिया में विद्युत सुविधा केंद्र खोलने का इस्टीमेट तैयार कर कॉर्पोरेशन को भेज दिया गया है। सुविधा खुल जाने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को बिजली संबंधी फॉल्ट की ज्यादा दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेगी।
मंडल में कहां-कहां कितने खुलेंगे जनसुविधा केंद्र
विद्युत वितरण खंड प्रथम गोंडा-9
विद्युत वितरण खंड द्वितीय गोंडा-7
विद्युत वितरण खंड बलरामपुर-9
विद्युत वितरण खंड बहराइच-14
विद्युत वितरण खंड श्रावस्ती-5