फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Expressed displeasure over non-construction of road, planted paddy

Gonda News: सड़क निर्माण न होने पर जताई नाराजगी, रोपा धान

Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over non-construction of road, planted paddy
मवापुर चौराहे के पास सड़क पर धान रोपाई करते छात्र पंचायत के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन  
गोंडा। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कतें होती हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए बीच सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई की। कहा कि इस गंभीर समस्या के निस्तारण के लिए जिम्मेदार आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

इटियाथोक से बाबागंज रोड पर बने गड्ढे में रमवापुर चौराहे के पास धान रोपाई कर विरोध जताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि करीब 20 किमी लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सोमवार को बारिश के बाद सड़क तालाब में बदल गई है। स्थानीय लोग करीब 11 साल से इस दुर्दशा से परेशान हैं। हजारों छात्रों को प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल आना-जाना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। टेंडर अब तक तीन बार निकला गया और निरस्त कर दिया गया। मोहनपुर असिधा निवासी उमंग मिश्रा ने बताया कि इसी रास्ते से प्रतिदिन आते जाते हैं। आठ हजार रुपये में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सड़क की वजह से हर महीने बाइक की सर्विस करानी पड़ रही है। विशाल वर्मा, रंजीत पांडेय, उमेश यादव, रंजीत दुबे, पंकज पांडेय, दीनानाथ वर्मा, शुभम तिवारी, सूरज शुक्ला, शहजाद खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed