फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Exercise to set up garbage disposal plant in Kalandarpur

Gonda News: कलंदरपुर में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की कवायद तेज

Wed, 12 Jul 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Exercise to set up garbage disposal plant in Kalandarpur
गोंडा। शहर के कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था बनने की राह आसान हो गई है। शहर से सटे कलंदरपुर चौबे गांव में चयनित भूमि का बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द प्रस्ताव पर काम शुरू हो। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

जिले में कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना के लिए दो साल से जमीन की तलाश हो रही थी। कूड़ा निस्तारण केंद्र न होने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद भूमि तय करने के प्रयास तेज हुए थे। बीते 17 मई को तत्कालीन एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने कलंदरपुर चौबे में 0.081 हेक्टेयर बंजर भूमि प्रस्तावित की थी। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा-कचरा संग्रहण केंद्र की स्थापना होनी है। शहर से सटे कलंदरपुर चौबे गांव में कूड़ा-कचरा संग्रहण केंद्र यानी मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर की स्थापना तय हो गई है। निर्माण होने पर यहां शहर के गली-मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा डंप किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed