फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   'Examination special' trains will run via Gonda

Gonda News: गोंडा होकर चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Fri, 23 Oct 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
'Examination special' trains will run via Gonda
गोंडा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे गोरखपुर-लखनऊ के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन गोंडा और करनैलगंज स्टेशन से होकर गुजरेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर से लखनऊ के लिए 24 और 31 अक्तूबर को ट्रेन चलेगी। वापसी में लखनऊ से गोरखपुर के लिए 25 अक्तूबर और एक नवंबर को इसका संचालन होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05007 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से रात 08:35 बजे रवाना होगी। बलरामपुर से रात 11:40 बजे चलकर अगले दिन रात 01:15 बजे गोंडा और 01:53 बजे करनैलगंज पहुंचेगी। इसके बाद बुढ़वल, बाराबंकी और बादशाहनगर होते हुए सुबह 04:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 05008 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल लखनऊ जंक्शन से रात 08:55 बजे रवाना होगी। यह रात 11:07 बजे करनैलगंज और 11:45 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी और सिद्धार्थनगर होते हुए अगले दिन सुबह चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में 12-12 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेनों की लाइव स्थिति की जानकारी रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed