फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Exam

अवध विश्व विद्यालय के कुलपति ने निरीक्षण कर परखी परीक्षा की हकीकत

Sun, 08 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Exam
गोंडा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति ने रविवार को एलबीएस महाविद्यालय में चल रही स्नातक व परास्नातक की परीक्षाओं का निरीक्षण किया। कुलपति प्रोफेसर आरएस सिंह के महाविद्यालय पहुंचने पर प्रथम पाली की परीक्षा चल रही थी, जिसमें उन्होंने कई कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था तथा कोरोना प्रोटोकाल की हकीकत परखी।
विज्ञापन

लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अवध विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष एवं परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 22 जुलाई से चल रही हैं। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा शासन एवं प्रशासन ने नहीं कराने का निर्णय लिया है। कुलपति ने परीक्षा कक्षों में कोविड के नियमों का पालन होते देख प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने महाविद्यालय के मुख्य प्रांगण में स्थित सत्यदेव सिंह स्मृति वाचनालय का भी निरीक्षण किया। इस हाईटेक बहुउद्देशीय वाचनालय की कुलपति ने व्यवस्थाओं की जानकारियां लीं तथा महाविद्यालय में स्थित शोध केंद्र का सितंबर में उद्घाटन का आश्वासन दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत, मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह, सहायक केंद्र अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ रामसमुझ सिंह ,डा शिशिर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed