{"_id":"60e5ec7a8ebc3e22246ae19e","slug":"exam-gonda-news-lko5859238196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी अहर्ता परीक्षा में मंडल से सम्मिलित होंगे 66 हजार 224 परीक्षार्थी- आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी अहर्ता परीक्षा में मंडल से सम्मिलित होंगे 66 हजार 224 परीक्षार्थी- आयुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आगामी 20 अगस्त 2021 को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी- 2021) को लेकर बुधवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई। इसमें सदस्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/ प्रभारी देवीपाटन मंडल एचएन राव सहित अपर आयुक्त राकेश चंद्र शर्मा व मंडल के सभी जिलों के डीएम/एडीएम व शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
ऑनलाइन बैठक में आयुक्त ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष-2015 में आयोजित लेखपाल परीक्षा में देवीपाटन मंडल में 129 केंद्र बनाए गए थे। आगामी 20 अगस्त 2021 की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में मंडल में कुल 66 हजार 224 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। मंडल के अंतर्गत बनाए परीक्षा केंद्रों में गोंडा में 31 हजार 997, बलरामपुर में 16 हजार 847, श्रावस्ती में 12 हजार 652 व बहराइच में 4 हजार 728 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
आयुक्त ने ऑनलाइन बैठक में चयनित किए जा रहे परीक्षा केंद्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी संज्ञान लिया जाय। परिवहन व सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा तथा बाउंड्रीवाल आदि व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए मंडल में प्राथमिकता के आधार पर जनपद मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। इसके बाद आवश्यकतानुसार तहसील मुख्यालय पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आवागमन की कोई कठिनाई न हो इसके लिए जनपद स्तर पर परिवहन विभाग के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छता, साफ-सफाई, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर तथा थर्मामीटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के पश्चात व्यवस्था हेतु संबंधित स्कूलों के प्रबंधक के साथ भी बैठक कर ली जाए।