{"_id":"419d333f66145971b00dd2f37e7c1531","slug":"everything-ok-electric-train-will-run-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब कुछ ओके, जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब कुछ ओके, जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदवासियों को गोंडा से बस्ती जाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इसी के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार बाजेपई ने गोंडा से बस्ती का इलेक्ट्रीफिकेशन ट्रैक का निरीक्षण किया, जो सफल रहा।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने बताया कि पहला खंड गोंडा से बाराबंकी के बीच ट्रैक का इलेक्ट्रीफिकेशन हो गया है।
इसके बाद दूसरे खंड में बुधवार को गोंडा से बस्ती के बीच 90 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रीफिकेशन का काम पूरा हो गया है।
इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों के संचालन के लिए बुधवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार बाजपेई ने गोंडा से बस्ती के बीच हुए इलेक्ट्रीफिकेशन का निरीक्षण किया, जिसमें बरुआ चक, मोतीगंज, झिलाही, मनकापुर, मसकनवां, स्वामी नरायन छपिया, बभनान होते हुए बस्ती तक के स्टेशनों व समपार फाटकों का निरीक्षण किया। उसके बाद सीआरएस ने गोंडा से बस्ती के बीच स्पीड ट्रायल किया, जो सफल रहा।
डीआरएम आलोक सिंह ने बताया कि सीआरएस की हरी झंडी की रिपोर्ट मिलते ही लखनऊ से वाया गोंडा-बस्ती के बीच इलेक्ट्रिक लोको से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसमें उनकी यात्रा में कम समय लगेगा।