{"_id":"6436f35e3da4f96b710e0507","slug":"even-the-minister-in-charge-could-not-decide-the-top-3-candidates-gonda-news-c-13-1-180005-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रभारी मंत्री भी नहीं तय करा पाए टॉप 3 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रभारी मंत्री भी नहीं तय करा पाए टॉप 3 उम्मीदवार
Wed, 12 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री। - संवाद
गोंडा। शहरी निकाय चुनाव में टिकट बटवारे को लेकर मंगलवार को चली मैराथन बैठक के बावजूद संगठन और सरकार के नुमाइंदों में आपसी तालमेल नहीं बैठ पाया। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने आकर सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया मगर आपसी रार खत्म नहीं हो पाई। अब संभावित दावेदारों की सूची के साथ सभी उम्मीदवारों का बॉयोडाटा प्रदेश कार्यालय पर तलब किया गया है।
भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को आयोजित कोर कमेटी की बैठक में सभी निकाय क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष पद पर दावेदारों के नामों पर मंथन हुआ। मगर प्रदेश को भेजे जाने वाले ‘टॉप-3’ उम्मीदवारों के वरीयता क्रम को लेकर सामंजस्य नहीं बन पाया। पार्टी के कार्यक्रमों ने अधिक दिलचस्पी नहीं लेने वाले एक दिग्गज नेता के कोर कमेटी की बैठक में घंटों मौजूद रहने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा गई। दावेदारों के नाम को लेकर दूसरे धड़े ने असहमति जताई। बुधवार को दोपहर एक बजे प्रभारी मंत्री अनिल राजभर भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक बार फिर विधायक व संगठन में सामंजस्य बनाने का प्रयास किया।
नगर पालिका परिषद गोंडा में अध्यक्ष पद पर ही नहीं सभासद के टिकट के लिए भी दिग्गजों में तनातनी देखने को मिल रही है। आवास विकास प्रथम में सभासद के लिए गोंडा सांसद और पूर्व जिलाध्यक्ष के करीबियों में रस्साकसी चल रही है। सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय व तृतीय, पंतनगर, पटेलनगर, बड़गांव और साहबगंज में संगठन तथा जनप्रतिनिधि में तनातनी देखने को मिल रही है।