फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Even after taking seven rounds, the bride did not reach her husband's house

Gonda News: सात फेरे लेने के बाद भी पति के घर नहीं पहुंची दुल्हन

Tue, 25 Mar 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Even after taking seven rounds, the bride did not reach her husband's house
कटरा बाजार (गोंडा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेने वाली दुल्हन कार्यक्रम स्थल से मायके चली गई। बाद में जब पति ने विदाई के लिए ससुराल वालों से संपर्क किया तो पता चला कि दुल्हन कहीं चली गई है। अब पति ने डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के कमालपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 19 फरवरी को परसपुर के एक गांव निवासी युवती से शादी हुई थी। फेरे लेने के बाद पत्नी आयोजन स्थल से ही मायके वालों संग अपने घर लौट गई। उसके पिता ने कहा था कि इकलौती बेटी है, जिसे वह अपने घर से धूमधाम से विदा करेंगे।
विज्ञापन

होली में संदीप ने अपने ससुर को फोन कर पत्नी को विदा करने के लिए कहा। तब ससुर ने बताया कि उनकी बेटी सारा सामान लेकर घर से कहीं चली गई। संदीप ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed