फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Erosion by the Saryu intensifies as water levels recede

Gonda News: घटते जलस्तर के साथ सरयू की कटान तेज

Mon, 10 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Erosion by the Saryu intensifies as water levels recede
दत्तनगर के बाड़ी माझा में घर के किनारे कटान का नजारा। - संवाद
करनैलगंज/विश्नोहरपुर। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही मैदानी इलाकों में कटान तेज हो गई है। बहुवन मदार माझा, माझा रायपुर, बेहटा, पारा, परसावल और चंदापुर किटोली के पास नदी खेतों को तेजी से काट रही है। कटान करते हुए नदी अब बांध की ओर बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.190 मीटर था, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 12 सेंटीमीटर ऊपर था। कुल डिस्चार्ज 2,31,488 क्यूसेक रहा। शाम तक जलस्तर घटकर 106.110 मीटर पहुंच गया। सोमवार सुबह आठ बजे जलस्तर 105.850 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे है। कुल डिस्चार्ज भी घटकर 1,66,847 क्यूसेक रह गया। जलस्तर घटने के साथ ही कटान बढ़ने से ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। फिलहाल नदी बांध से काफी दूर है और मैदानी क्षेत्र में खेतों की कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माझा क्षेत्र में छप्परों तक पहुंची कटान
विश्नोहरपुर। नवाबगंज के माझा क्षेत्र में सोमवार को सरयू का जलस्तर घटने से रास्तों में भरा पानी कम हो गया, लेकिन कटान फिर तेज हो गई। दत्तनगर के बाड़ी माझा में राम सजीवन के छप्पर तक कटान पहुंच गई। साकीपुर में भी रामफेर के छप्पर के पास कटान हो रही है। इससे परिवार के लोग छप्पर हटाने में जुटे रहे। माझाराठ और दुर्गागंज में भी कटान जारी है। धान, गन्ने और हरे चारे के खेत नदी में समा रहे हैं। ढेमवा घाट पर सरकारी मोटरबोट से निशुल्क आवागमन की व्यवस्था के बावजूद लोगों से शुल्क वसूले जाने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह आठ से शाम सात बजे तक निशुल्क मोटरबोट चलाने के निर्देश हैं, इसके बावजूद रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed